फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 27 साल से लहसुन की खेती कर लखपति बना किसान, लोग कहते हैं ‘लहसुन किंग’; चार गुना कमाते हैं मुनाफा

Wed, 05 Mar 2025 07:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: किसान ज्ञानेश्वर रावत बताते हैं कि उन्होंने लहसुन से 20 लाख का शुद्ध मुनाफा कमाया। ज्ञानेश्वर रावत का ये भी कहना है कि लहसुन की खेती करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे किसी किसान के पास 10 एकड़ जमीन है, तो वह दो एकड़ में लहसुन लगाए। आइये जानते हैं कहानी…
 
विज्ञापन
1 of 4
किसान - फोटो : अमर उजाला

एक ही फसल की बार-बार बुवाई कर कोई किसान लखपति बन सकता है? इस सवाल का जवाब सागर के एक किसान के पास है। वह 27 साल से लहसुन की खेती कर रहे हैं। लेकिन, आजतक एक बार भी घाटा नहीं लगा। किसान गेहूं, चने की अपेक्षा लहसुन से दोगुना-चार गुना मुनाफा कमा रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछले साल उन्होंने 7 एकड़ के लहसुन से 20 लाख का शुद्ध मुनाफा कमाया था। बुंदेलखंड का यह किसान लहसुन किंग की तरह हैं।

विज्ञापन

2 of 4
लहसुन की खेती - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि देवरी से करीब 4 किलोमीटर दूर बिजोरा के रहने वाले ज्ञानेश्वर रावत ने 27 साल पहले 50 किलो लहसुन के बीज से शुरुआत की थी। इस साल उन्होंने 30 क्विंटल लहसुन अपनी 7 एकड़ की जगह में लगाया है। ज्ञानेश्वर रावत बताते हैं कि उनके बड़े भाई एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उन्होंने ही लहसुन की खेती करने का आइडिया दिया था। तब से लेकर अब तक खेती कर रहा हूं। शायद ही कोई साल ऐसा रहा हो, जिसमें नुकसान उठाना पड़ा हो, बाकी के सालों में फायदा ही हुआ है।


विज्ञापन

3 of 4
लहसुन की खेती - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आगे बताया कि लहसुन की खेती करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे किसी किसान के पास 10 एकड़ जमीन है, तो वह दो एकड़ में लहसुन लगाए। बाकी में गेहूं, चना, मसूर की खेती करें। फिर जिस खेत में लहसुन लग रहा है, उस जमीन में तीन से चार साल तक दूसरी बार लहसुन न लगे। बार-बार जगह बदलते रहें। इसकी वजह से उपज अच्छी होती रहती है। उपज ज्यादा होगी तो दाम भी ज्यादा मिलेंगे।

विज्ञापन

4 of 4
लहसुन की खेती - फोटो : अमर उजाला

किसानों द्वारा लहसुन की खेती की तरफ बढ़ते रुझान को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ आशीष त्रिपाठी कहते है कि लहसुन एक नकदी फसल है और यहां की काली मिट्टी में इसकी अच्छी पैदावार भी होती है तथा इससे किसानों को अच्छा मुनाफा होता है जिस कारण अब किसान परंपरागत फसलों की बोहनी करने की जगह लहसुन की खेती करने में रुचि दर्शा रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें