फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Regional Industry Conclave: सागर के निवेश महाकुंभ में 19 हजार करोड़ के आए प्रस्ताव, हजारों लोगों को रोजगार

Fri, 27 Sep 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार


Regional Industry Conclave: सागर के निवेश महाकुंभ में 19 हजार करोड़ के आए प्रस्ताव, हजारों लोगों को रोजगार
 
विज्ञापन
1 of 7
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान निवेशकों की ओर से करीब 19 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। लगभग 30 हजार रोजगार के अवसर इस निवेश से पैदा होंगे। 

विज्ञापन

2 of 7
कॉन्क्लेव में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के सागर में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सागर में निवेशकों की ओर से करीब 19 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। इससे लगभग 30 हजार रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से डबल इंजन की सरकार राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग से क्वॉलिटी ऑफ लाइफ के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयासरत है। 

विज्ञापन

3 of 7
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में आयोजित कृषि, डेयरी, मिलेट्स, टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, स्वास्थ्य, 'एक जिला-एक उत्पाद' सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान सागर के पास स्थित ढाना एयर स्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव आया है। 

4 of 7
रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
सागर में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव मिला है। प्रदेश में उद्योग व्यवसाय से जुडे़ घराने लगातार सहयोग कर रहे हैं। सागर के बाद रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में भी रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। 17 और 18 अक्टूबर को बड़े प्रतिष्ठान भोपाल आने वाले हैं। खनिज आधारित उद्योगों के विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श और निर्णय किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
डॉ. मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के सागर कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। सागर संभाग के छह इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर के साथ ही कोयम्बटूर (तमिलनाडु) कार्यालय का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही 96 इकाइयों की स्थापना के लिए 240 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र वितरित किया गया। प्रदेश में लगभग 1,564 करोड़ रुपये के निवेश से 5,900 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
सागर में निवेशक - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि "सागर में निवेशकों की ओर से करीब 19 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। इससे लगभग 30 हजार रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से डबल इंजन की सरकार राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग से क्वालिटी ऑफ लाइफ के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयासरत है। अपनी ऐतिहासिकता, अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और उद्यमशीलता के लिए सुप्रसिद्ध सागर में पधारने के लिए आप सभी निवेशक बंधुओं का पूरे प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले 5 साल में राज्य की अर्थव्यवस्था दोगुनी करने का लक्ष्य है, जिसे हम तीन साल में ही पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए टैक्स और जीएसटी का संग्रहण बढ़ाने का कार्य चल रहा है। विकास के नये आयाम स्थापित करने के लिए सभी संभागों में लगातार रीजनल कॉन्क्लेव और देश के महानगरों में रोड-शो किये जा रहे हैं। इनका प्रदेश में बड़े पैमाने पर असर दिख रहा है। अभी तक दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। प्रदेश में केवल बड़े उद्योग ही नहीं, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें