फूल सिंह बरैया सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
आमसभा के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करने के एलान के तहत कांग्रेसियों ने एक जुलूस निकाल कर स्थानीय कलेक्ट्रेट का रुख किया। लेकिन यहां प्रशासन ने बैरिकेट्स लगाकर तथा भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था, जिससे कांग्रेसी कलेक्टर कार्यालय न पहुंच सके और हुआ भी यही। कांग्रेसियों के जुलूस को बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बैरिकेट्स लांघने की असफल कोशिश की। कुछ नेता कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने पानी की बौछार कर नीचे उतरने पर विवश कर दिया। हालांकि, बैरिकेड्स लांघने का प्रयास सिर्फ गिने चुने नेता और कार्यकर्ताओं ने किया, बाकी बड़े नेता इस कोशिश से दूर ही रहे। थोड़ी देर की हुज्जत के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।