फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: मातृशक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति नारों की रही गूंज, देखें तस्वीरें

Tue, 06 Aug 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: मातृशक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति नारों की रही गूंज, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 4
मातृशक्ति की तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा शामिल हुईं। 

विज्ञापन

2 of 4
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

तिरंगा यात्रा दीनदयाल चौक स्थित कॉरिडोर से प्रारंभ हुई, जिसमें यात्रा के पूर्व उपस्थित मातृशक्ति व छात्राओं द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा फहराया। इसके  बाद केसरिया, सफेद व हरे रंग के 100 से अधिक गुब्बारों को हवा में छोड़कर तिरंगा यात्रा की प्रारंभ की गई। 

विज्ञापन

3 of 4
मातृशक्ति की तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

तिरंगा यात्रा में शामिल मातृशक्ति सिर पर पगड़ी पहनकर व हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह पूर्वक दो पहिया, चार पहिया वाहनों पर सवार होकर राष्ट्र भक्ति के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर रही थी। तिरंगा यात्रा में शामिल हुई बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाया। तिरंगा यात्रा कोतवाली, तीनबत्ती, विजय टाकीज, मोतीनगर, शीतला मंदिर होते हुए धर्म श्री स्थित विधायक निवास पहुंची। जहां हरियाली तीज महोत्सव 2024 के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

विज्ञापन

4 of 4
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

तिरंगा यात्रा का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। संध्या भार्गव, जसवीर सोढ़ी, मेघा दुबे, प्रतिभा चौबे, प्रतिभा तिवारी, यकृति जडिया, पूजा सोनी, रूबी पटेल, दीपिका मुनोट, प्रीति सिंह, संगीता सिंह, कविता लारिया, प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, सुचिता दुबे, माधुरी राजपूत, रूप राज, शालिनी तिवारी, स्वाति हलवे, ममता जैन, स्वाति जैन, किरण सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें