फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में दशहरा पर पुलिस ने शस्त्रपूजन किया, RSS ने निकाला पथ संचलन, सीएम ने भी की पूजा-अर्चना

Wed, 05 Oct 2022 05:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में दशहरा पर्व पर वाहन और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री निवास पर पूजा अर्चना की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन निकाला। भोपाल पुलिस ने शस्त्रपूजन किया।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम शिवराज ने पत्नी साधना सिंह के साथ वाहनों की पूजा की - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर पूजा अर्चना की। उन्होंने विजयादशमी पर हवन, शस्त्र और वाहन पूजन कर अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा के पावन पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई  की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

2 of 3
आरएसएस ने पथ संचलन निकाला - फोटो : अमर उजाला

आरएसएस ने पथ संचलन निकाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने अपने स्थापना दिवस पर भोपाल के केशव नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ ने दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। नगर कार्यवाह केशव नगर योगेद्र साहू ने बताया कि संघ 6 उत्सव मनाता है। इसमें विजयदशमी दिवस मनाया जाता है। इस दिन ही संघ की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया और पथ संचलन निकाला गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने शस्त्रों की पूजा की - फोटो : अमर उजाला
भोपाल पुलिस ने शस्त्र पूजन किया 
दशहारा पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस लाईन, नेहरू नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत आज प्रथम बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम भोपाल कमिश्नरेट के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया। पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउस्कर ने मन्त्रोपचार के साथ पूजा अर्चना की एवं अधिकारियों के साथ हवन किया। उपरांत शस्त्रों की पूजा की एवं सभी अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से हर्ष फायर कर शस्त्रों की पूजा को सम्पादित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें