सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब नौ बजे हालत बिगड़ने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पूरी बस्ती को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। गनीमत रही है कि इस विवाद में किसी की जान नहीं गई। पुलिस के अनुसार विवाद में 4-5 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी राजीव पाठक के नेतृत्व में बिछिया, कोतवाली, सामान और सिविल लाइन थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।