सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के छाबड़ गांव हुई यह अमानवीय घटना 13 मई है। लेकिन, घटना से जुड़े वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पुलिस के अनुसार, पीड़ित अनोख वर्मा के पिता हरचंद्र वर्मा ने गांव के कुछ लोगों से करीब छह लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। परिवार द्वारा उधारी की रकम लौटाने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही कथित दबंगों ने उनकी 10 बीघा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया।