सरकार की मंशा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को आगे लाने की है। युवाओं का आरोप है कि अधिकारियों की बेरुखी से सरकार की मंशा पूरी होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
1 of 3
बारिश के बाद स्टेडियम में जल भराव हो गया है।
- फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश सरकार भले ही खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने का प्रयास कर रही हो, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी से सरकार की यह मंशा पूरी होती नजर नहीं आ रही है। जबकि युवा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर भविष्य का सपना देख रहे है। युवा और छात्रों की माने तो ग्रामीण व ब्लॉक स्तर पर खेलों की सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
2 of 3
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की प्रैक्टिस हुई बंद
- फोटो : amar ujala
युवाओं की प्रैक्टिस हुई बंद
मुरैना स्थित भीमराव अंबेडकर स्टेडियम की। यहां पर बारिश में जल भराव की समस्या होने से न सिर्फ नियमित खेल कार्यक्रम ठप्प हो गए है, बल्कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की भी नियमित प्रैक्टिस बंद हो गई है।
कीचड़ में बैठकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
बारिश के पानी में डूबा रनिंग ट्रैक
खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुरैना जिला मुख्यालय पर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम बनाया गया है। स्टेडियम निर्माण के तीन साल तक अधिकारियों की तरफ से इसकी देखरेख की गई। लेकिन अब स्टेडियम में सुविधाओं का अभाव है। बारिश के मौसम में जलभराव हो गया है। मैदान समेत रनिंग ट्रैक पानी में डूब गया है। जिसकी वजह से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों की प्रैक्टिस नहीं हो पा रही हैं। नाराज सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों ने पानी मे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का यह प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला।