फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Policemen killed in Guna: पुलिस ने एनकाउंटर में एक और आरोपी को मार गिराया, दावत के लिए हो रहा था काले हिरण का शिकार

Sat, 14 May 2022 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मार गिराया है। राघौगढ़ के जंगल में उसका एनकाउंटर किए जाने की सामने आ रही है। मामले में दो आरोपी मारे जा चुके हैं। एक आरोपी सुबह ही पुलिस की गोलियों से मारा जा चुका था।
 
विज्ञापन
1 of 4
मामले में दो आरोपी मारे जा चुके हैं। एक आरोपी सुबह ही पुलिस की गोलियों से मारा जा चुका था। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मार गिराया है। राघौगढ़ के जंगल में उसका एनकाउंटर किए जाने की सामने आ रही है। मामले में दो आरोपी मारे जा चुके हैं। एक आरोपी सुबह ही पुलिस की गोलियों से मारा जा चुका था।
 
मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी की मौत के बाद सरकार अलर्ट मोड पर है। तत्काल आरोपियों पर सख्ती करना शुरू हो गया है। क्रॉस फायरिंग में नौशाद नामक शिकारी पहले ही मारा जा चुका था। पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरा आरोपी शहजाद पहाड़ पर छुपा हुआ है। शाम के समय पुलिस ने एनकाउंटर में शहजाद को मार दिया है। आरोपी शहजाद ने पुलिस पर 8 राउंड फायर किए थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
गुना में बदमाशों के कब्जे से मिले काले हिरण के सिर। - फोटो : सोशल मीडिया
मामले में चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। काले हिरण का शिकार शादी की दावत के लिए किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस फायरिंग में मारे गए नौशाद की भतीजी का आज निकाह था। मेहमानों को काले हिरण और मोर का मांस परोसने की योजना था। इसीलिए शिकारियों ने काले हिरणों का शिकार किया था। रात में हिरण लाते समय शिकारियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

गांववालों ने बताया कि मृतक नौशाद की भतीजी का शनिवार को निकाह था। बरातियों की आवभगत के लिए सात-आठ लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर काले हिरण और मोर का शिकार करने के लिए गए थे। नौशाद की भाभी शमिता बानो ने कहा कि उसकी बेटी की बरात अशोकनगर जिले के रोरी गांव से आना थी, लेकिन उसका देवर किन रिश्तेदार और गांव के लड़कों के साथ शिकार के लिए निकल गया, जानकारी नहीं थी। हालांकि, घर की महिलाओं ने कहा कि काले हिरण और मोर को मारकर बरात के लिए खाना तैयार किया जाना था, लेकिन कुछ लोगों का कहना था कि अगर बाजार से ही मीट शिकारी नौशाद खरीद लेता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
 
विज्ञापन

3 of 4
घटना में शहीद हुए आरक्षक नीरज भार्गव को उनके 12 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गुना के आरोन इलाके के जंगल में शनिवार तड़के पुलिसकर्मी काले हिरण के शिकार के मामले में सर्चिंग करने गए थे। यहां शिकारियों ने छिपकर उन पर फायरिंग की। गुना पुलिस का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। इसके बाद शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए गए हैं। यह घटना तड़के 4:00 बजे की बताई जा रही है।
 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस ने आरोपी नौशाद का घर तोड़ दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
नौशाद का घर तोड़ा
सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पुलिस बल भेज कर बिदोरिया गांव में अपराधियों के घर तोड़े जा रहे हैं। पुलिस ने लगभग सभी आरोपियों की पहचान कर दी है, लेकिन अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। बदमाशों ने आरोपी नौशाद का शव एक घर में छुपा दिया था। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोन थाना इलाके के सहयोग के पास एक घर से मृतक आरोपी नौशाद के शव को बरामद किया। बताया जा रहा है कि जिस घर में शव को छुपा कर रखा था वह आरोपी नौशाद का ही घर है। उसके बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ और इस मृतक आरोपी की घर पर बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें