मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद कस्बे में विस्फोटक की दुकान में हुए धमाके में 82 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
एमपी: दिल दहला देने वाली हैं झाबुआ हादसे की तस्वीरें
2 of 10
विस्फोट करीब सुबह 8.30 बजे हुआ। उस समय कस्बे का बाजार खुल चुका था और रेस्टोरेंटों पर भी काफी भीड़ थी। विस्फोटक बेचने वाली दुकान से शुरू हुए धमाके पास के रेस्टोरेंट और होटल तक पहुंच गए।
विज्ञापन
एमपी: दिल दहला देने वाली हैं झाबुआ हादसे की तस्वीरें
3 of 10
दुकान में जिलेटिन की छड़ें और दूसरे विस्फोटक काफी मात्रा में रखे हुए थे। सबसे पहले इन विस्फोटकों में धमाका हुआ और फिर पास के रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर में भी धमाके होते गए।
एमपी: दिल दहला देने वाली हैं झाबुआ हादसे की तस्वीरें
4 of 10
धमाके में पास की एक दो मंजिला होटल भी ध्वस्त हो गई। उस समय रेस्टोरेंट में काफी भीड़ थी। धमाका इतना जोरदार था कि रेस्टोरेंट की दीवार पूरी तरह गिर गई
विज्ञापन
एमपी: दिल दहला देने वाली हैं झाबुआ हादसे की तस्वीरें
5 of 10
क्षत-विक्षत शव इधर उधर बिखर गए।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकस हो गया और वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एमपी: दिल दहला देने वाली हैं झाबुआ हादसे की तस्वीरें
6 of 10
झाबुआ के एसपी और इंदौर रेंज के आईजी की भी मौके पर पहुंचने की खबर है। घायलों को झाबुआ और रतलाम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एमपी: दिल दहला देने वाली हैं झाबुआ हादसे की तस्वीरें
7 of 10
विस्फोटकों में धमाके की वजह क्या रही, अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। सुबह सुबह चाय नास्ते का समय होने के चलते रेस्टोरेंट पर काफी भीड़ थी और ज्यादा लोग इस विस्फोट की चपेट में आ गए।
एमपी: दिल दहला देने वाली हैं झाबुआ हादसे की तस्वीरें
8 of 10
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर के अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि झाबुआ के पेटलाव में हुई त्रासदी हृदय विदारक है।
एमपी: दिल दहला देने वाली हैं झाबुआ हादसे की तस्वीरें
9 of 10
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना, है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा है कि मृतको के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रुप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।