फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गाडरवाड़ा में कुर्सी पर बैठते समय लड़खड़ाए सीएम मोहन यादव, साथियों ने गिरने से बचाया

Mon, 09 Jun 2025 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

गाडरवारा में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर गिरते-गिरते बचे। उन्होंने 80 करोड़ की 135 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। सभा में मोदी की नीति, राम मंदिर, लाड़ली बहना योजना, ग्रामीण परिवहन और त्योहारों की चर्चा की। रक्षाबंधन पर बहनों को बोनस देने की घोषणा की।
 
विज्ञापन
1 of 2
नरसिंहपुर में सीएम मोहन कुर्सी पर बैठते समय लड़खड़ा गए। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव हादसे का शिकार होते होते बाल-बाल बचे हैं। नरसिंहपुर जिले के गाड़रवाड़ा में मंच पर सीएम गिरते-गिरते बचे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल लिया।

जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव असंतुलित होकर मंच पर गिरते-गिरते बचे। यह घटना उस समय हुई जब वे एक दिव्यांग बच्ची से संवाद करते हुए उसके पास नीचे बैठने का प्रयास कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने पर वे लड़खड़ा गए, हालांकि मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत संभाल लिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री सोमवार को गाडरवारा पहुंचे थे, जहां उन्होंने 80 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत वाली 135 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर में रोड शो भी किया, जिसमें जनता ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।

भय के बिना प्रीति नहीं होती
जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को "सोने की चिड़िया" से आगे बढ़ाकर "सोने का बाज" बना रहे हैं—एक ऐसा राष्ट्र जो अपनी सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ दुश्मनों को पकड़कर ला सके। उन्होंने कहा, "भय के बिना प्रीति नहीं होती। हमें समर्थ और जागरूक राष्ट्र बनाना होगा।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
गाडरवाड़ा में संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में भगवान राम का नाम लेने पर दंगे होते थे। सुप्रीम कोर्ट के श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसले को भी कांग्रेस ने स्वीकार नहीं किया। लेकिन आज देशभर के लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं, और प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर निर्माण के हर पल में सहभागिता निभाई है।

बहनों के राखी पर देंगे बोनस
डॉ. यादव ने "लाड़ली बहना योजना" को स्थायी बताते हुए कहा कि यह कोई चुनावी वादा नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का निरंतर प्रयास है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में महिलाओं को योजना के तहत 3000 तक की राशि मिलेगी और इस रक्षाबंधन पर उन्हें विशेष बोनस भी दिया जाएगा।

गांवों में चलेंगी सरकारी बसें
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश के गांव-गांव में सरकारी बसें चलाई जाएंगी, जिससे ग्रामीण परिवहन को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने कहा है कि बिना शक्ति के भक्ति अधूरी है। इसलिए हम प्रदेश को न केवल भक्ति में अग्रणी, बल्कि शक्ति और जागरूकता में भी सक्षम बना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा और दशहरे को विशेष रूप से मनाने की भी घोषणा की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें