फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: कांग्रेसियों ने इटारसी नपा कार्यालय का किया घेराव, हिंसक प्रदर्शन में पुलिस से झड़प, 25 गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

इटारसी में नगरपालिका द्वारा दुकान किराए में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर 25 से अधिक कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया। आठ नेताओं पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ। कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
1 of 3
इटारसी नगर पालिका के घेराव के दौरान पुलिस से उलझते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
इटारसी नगर पालिका कार्यालय द्वारा दुकान किराए में वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर नगर कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई, जिसे तोड़कर कांग्रेसी नेता कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और 25 से अधिक कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन कांग्रेस पार्षदों की बातों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। बाजार में दुकानों के किराए में वृद्धि के कारण व्यापारी समुदाय में भारी असंतोष है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए जयस्तंभ चौक से रैली निकालकर नगरपालिका कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे केवल अपनी मांगों को ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें जबरन रोक दिया, जिससे टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ये भी पढ़ें- अस्पताल के बाथरूम में मिला महिला का शव, परिजनों का आरोप गंदगी के कारण गिरने से हुई मौत

 
विज्ञापन

2 of 3
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। - फोटो : अमर उजाला
झड़प और गिरफ्तारी
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने 25 से अधिक कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया और आठ प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए नेताओं को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें- आतंकी संगठन से जुड़े फिरोज को रतलाम पुलिस ने दबोचा, NIA ने घोषित किया था पांच लाख का इनाम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कांग्रेस ने रैली निकाली और नगर पालिका कार्यालय तक पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि दुकान किराए में वृद्धि आवश्यक थी और इसे उचित प्रक्रिया के तहत लागू किया गया है। उन्होंने प्रदर्शन को अनुचित बताते हुए कहा कि प्रशासन जनता के हित में कार्य कर रहा है और सभी निर्णय विचार-विमर्श के बाद ही लिए जा रहे हैं। घटना के बाद नगर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है, और कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें