पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला
गुमराह करता रहा आरोपी
घटना के बाद आरोपी जीतू ने पुलिस और स्थानीय लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि दो अज्ञात युवक पैसे के लेनदेन को लेकर घर आए थे। इस दौरान उनका पूजा से विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने ही मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जीतू ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने मां-बेटी को बचाने की कोशिश की, इस दौरान उसकी शर्ट पर खून के दाग लग गए। लेकिन, पुलिस को जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने जीतू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।