फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नर्मदापुरम में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, एक शव घर में, दूसरा गली में मिला; जानें मामला

Sun, 20 Apr 2025 11:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जाएगी। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
मां बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
नर्मदापुरम में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। शहर की पीली खंती कॉलोनी में रविवार शाम को एक अज्ञात हमलावर ने मां-बेटी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। मां का शव घर के आंगन में पड़ा मिला, जबकि बेटी का शव घर के बाहर गली में पड़ोसी के मकान के पास पड़ा था। दोनों की बेहरमी से हत्या की गई है।  

मृतकों की पहचान पूजा मौर्य और उसकी बेटी पल्लवी मौर्य के रूप में हुई है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। 

ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला
विज्ञापन

2 of 4
जांच करती पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला
खून से लतपथ शव मिले 
कोतवाली पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि पीली खंती कॉलोनी में दो महिलाओं की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पूजा मौर्य का शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में पड़ा था, जबकि उसकी बेटी पल्लवी मौर्य का शव गली में स्थित एक अन्य घर के बाहर मिला है। हत्याकांड से नाराज आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल के पास खड़े एक सवारी ऑटो पर पथराव कर दिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन

3 of 4
परिजनों ने ऑटो में की तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक विवाद की बात आई सामने 
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जाएगी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कूनो के प्रभास-पावक को मिला नया ठिकाना, CM यादव ने अभ्यारण्य में छोड़ा; ऐसा देश में पहली बार
विज्ञापन

4 of 4
शवों को पीएम के लिए भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से बरामद हथियार और अन्य सबूतों को एफएसएल टीम ने जब्त किया है। कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें