फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: रंगारी में सरपंच बनने दो समधियों में मुकाबला, निमनी में भाई-बहन जनपद पंचायत का लड़ रहे चुनाव

Tue, 21 Jun 2022 11:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Panchayat Chunav: रंगारी में सरपंच बनने दो समधियों में मुकाबला, निमनी में भाई-बहन जनपद पंचायत का लड़ रहे चुनाव
विज्ञापन
1 of 3
सरपंच बनने दो समधियों में मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के त्रिस्तरीय चुनावों में हर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने में लगा हुआ है। शहर से लेकर ग्राम पंचायत में भी चुनावी माहौल गर्म है। प्रदेश की कई पंचायतों में अजब-गजब मामले भी देखने को मिल रहे हैं। छिंदवाड़ा जिले में सरपंच बनने के लिए जहां दो समधी मैदान में हैं तो वहीं जनपद पंचायत सदस्य बनने के लिए भाई बहनों में सीधा मुकाबला होने वाला है। प्रदेश की कई पंचायतों में देवरानी जेठानी को टक्कर देती भी दिख रही हैं।

रंगारी में दो समधियों में होगी टक्कर
सौंसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रंगारी में इस बार सरपंच पद के लिए रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत रंगारी में कुल तीन ग्राम सम्मिलित है, जिसमें रंगारी ठोका, रंगारी सापर तथा सर्रासावली का समावेश है। इस पंचायत में सरपंच पद के लिये कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन यहां रोचक यह है कि, रंगारी ठोका और रंगारी सापर निवासी दोनों सगे समधी सरपंच पद के लिये एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। दोनों ही अपनी-अपनी जीत के लिए आश्वस्त भी नजर आ रहे हैं। विकासखंड की एकमात्र ऐसी पंचायत है जहां से दोनों समधी आमने-सामने चुनावी रण में किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 3
जनपद पंचायत सदस्य बनने भाई बहनों में मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला
जनपद सदस्य बनने भाई-बहन में मुकाबला
जनपद पंचायत सदस्य बनने के लिए सौंसर ब्लॉक के निमनी में बहन और भाई के बीच सीधा मुकाबला है। दरअसल जनपद पंचायत सौंसर के क्षेत्र कंम्राक 7 निमनी में 7 उम्मीदवार जनपद पंचायत सदस्य के लिये चुनावी अखाड़े में हैं। यहां पर भी कांग्रेस और भाजपा द्वारा रिश्ते में भाई बहन को ही प्रत्याशी बनाया गया है। निमनी जनपद क्षेत्र के सावली में भगवंता वासुदेव कारोंकर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा ने भगवंता कारोकर के खिलाफ उन्ही के परिवार से चाचा की लड़की रोशनी आशीष द्ववारे को मैदान में उतारा है । ऐसे में यहां पर भी रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि, दोनों ही प्रत्याशी ग्राम सांवली में निवास करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला। - फोटो : सोशल मीडिया
तेजी से बदल रहे चुनावी समीकरण
पंचायत चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही ग्रामीण अंचलों के चुनावी वातावरण में गर्माहट पैदा हो रही है। सौंसर विकासखंड में 2 जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 एवं 24 के अलावा 20 सदस्यों वाली जनपद पंचायत है। इसके अलावा 59 ग्राम पंचायतों में से 56 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए चुनाव सम्पन्न होने जा रहा है। कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य प्रत्याशियों द्वारा स्थानीय मुद्दों के अलावा भविष्य की सोच को परिलक्षित करते हुए जनता के बीच पहुंचकर आकर्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां ऐड़ी चोटी का जोर लगाते हुए जिले और जनपद में सरकार बनाने में जुटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें