उमा भारती की बहू उमिता सिंह ने टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 से पर्चा दाखिल किया है। परिवारवाद के आरोपों का उमा भारती ने जवाब दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने उमिता के विधायक पति पर विरोधी प्रत्याशी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
1 of 3
उमा भारती, उमिता सिंह और गोविंद सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बड़े भाई की बहू भी पंचायत चुनाव लड़ रही है। टीकमगढ़ जिला पंचायत के वार्ड 8 से प्रत्याशी हैं। अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि टीकमगढ़ के विधायक और उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी विरोधी उम्मीदवार पर नाम वापसी का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 3
गोविंद सिंह ने टीकमगढ़ एसपी को लिखा पत्र।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 8 जिला टीकमगढ़ से जमुनी पत्नी पंक्खू अहिरवार निवासी गोखरई थाना बलदेवगढ़ ने नामांकन फार्म भरा है। राहुल लोधी के आदमी दो-तीन गाड़ियों से आए और जमुनी का घर घेर रखा है। फार्म वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं। थाना बलदेवगढ़ की पुलिस भी इसमें उसका साथ दे रही है। इस पत्र के साथ ही गोविंद सिंह का एक वीडियो भी जारी हुआ है। इसमें गोविंद सिंह आरोप लगा रहे हैं कि टीकमगढ़ के भाजपा विधायक राहुल लोधी पुलिस को साथ लेकर तीन गाड़ियों में जमुनी का घर घेर रखा है। भाजपा प्रजातंत्र की हत्या करना चाहती है। उस पर नाम वापसी का दबाव बनाया जा रहा है। ताकि राहुल लोधी की पत्नी निर्विरोध चुनाव जीत जाए।
टीकमगढ़ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से नामांकन दाखिल करते हुए उमिता सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
उमा ने कहा- उमिता की उम्मीदवारी पर नियमों के तहत फैसला
इधर, उमा भारती की बहू की उम्मीदवारी पर भी सवाल उठने लगे हैं। परिवारवाद से जुड़े मामलों में पार्टीलाइन को लेकर उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- "मैंने अभी सवेरे मध्य प्रदेश के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में अपने बड़े भाई के बेटे खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी की जीवनसंगिनी उमिता सिंह लोधी के द्वारा जिला पंचायत सदस्य के चुनाव का फॉर्म भरने का समाचार पढा तथा अपने साथ उमिता का फोटो भी देखा। उमिता एक उच्च शिक्षित बुद्धिमान महिला है। मैंने ही उसे राहुल के लिए पसंद किया था। मैं उसकी निजता का सम्मान करती हूं। भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन का पालन करना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है, मुझे तो यह भी नहीं पता कि उमिता सिंह लोधी पार्टी की सदस्य हैं या नहीं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी उमिता की उम्मीदवारी के संबंध में अपने नियम के अनुसार ही फैसला ले।"