फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के महिला थाने में SI की गोद भराई का हुआ आयोजन, गुब्बारों और फूलों से सजाया गया थाना

Thu, 20 Oct 2022 11:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महिला थाने में पदस्थ एसआई करिश्मा राजावत ने टीआई अनीता धुर्वे को चाइल्ड लीव के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने ना सिर्फ स्वीकृति दी बल्कि थाने में ही गोद भराई की रस्म भी कराई।
विज्ञापन
1 of 3
भोपाल महिला थाने में एसआई की गोद भराई हुई - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के महिला थाने में एसआई की गोद भराई का आयोजन हुआ। थाने को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। स्टाफ ने ही मां, बहन, सहेली और अन्य रिश्तेदारों की भूमिका निभाई। महिला थाने में पदस्थ एसआई करिश्मा राजावत ने टीआई अनीता धुर्वे को चाइल्ड लीव के लिए आवेदन दिया था। ग्वालियर की रहने वाली करिश्मा का आठवां माह है। टीआई ने ना सिर्फ लीव स्वीकृत की बल्कि थाने में ही गोद भराई की रस्म भी कराई।
 
विज्ञापन

2 of 3
एसआई अनीता रघुवंशी ने मां बनकर उनकी गोद भराई की रस्म शुरू की। - फोटो : अमर उजाला
इसमें एसआई अनीता रघुवंशी ने मां बनकर उनकी गोद भराई की रस्म शुरू की। आरक्षक प्रदीप शर्मा ने भाई बनकर अपना फर्ज निभाया। अन्य महिला स्टाफ बहन, सहेली और अन्य रिश्तेदार बने। वहीं, पुरुष स्टाफ ने मायका पक्ष बनकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
थाने को गुब्बारे और फूलों से सजाया - फोटो : अमर उजाला
थाने में एक घंटे चले कार्यक्रम में शिकायत लेकर आने वाले लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर एसआई करिश्मा ने कहा कि मुझे लगा कि मैं थाने में नहीं घर पर हूं। इस दिन को कभी नहीं भूल पाऊंगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गोद भराई अनोखी पहल का हिस्सा है। पुलिस कर्मचारी अपना अधिकतर वक्त थाने में गुजराते हैं। एसीपी महिला सुरक्षा निधि सक्सेना ने कहा कि यह पहल यह बताती हैं कि पुलिस प्रशासन संवेदनशील है। वह अपने अधीनस्थ स्टॉफ के साथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें