मध्यप्रदेश के कटनी जिले में छह हथियारों से लैस बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे तकरीबन 16 किलो से अधिक सोना, साढ़े तीन लाख रुपये नगद और एक बाइक लेकर फरार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कटनी में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस पर लूट।
- फोटो : अमर उजाला
कटनी जिले में अब तक हुई डकैतियों में ये सबसे बड़ी डकैती बताई जा रही है जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर इतनी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एएसपी, सीएसपी समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, इनसे 2 मोटरसाइकल भी बरामद की गई हैं। एक बैंक के कर्मचारी की थी। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
3 of 6
कटनी के मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई।
- फोटो : अमर उजाला
डकैती की पूरी घटना बदमाशों ने दिनदहाड़े सुबह दस बजकर 25 मिनट से दस बजकर 40 मिनट के बीच कर द है। उस वक्त एक कर्मचारी गोल्ड लोन फाइनेंस में झाड़ू लगा रहा था। उसी समय हथियारों से लैस बदमाश मुंह में कपड़ा बांधकर ऊपर से हेलमेट लगाकर अंदर घुसे। बंदूक निकालकर फाइनेंस बैंक में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक तरफ ले गए। गनपॉइंट पर सभी लॉकर खोल उसमें रखे जेवरात और नगदी को बैग में रखकर भाग निकले। हालांकि, लॉकर खुलते ही बैंक में लगा सायरन आवाज करने लगा लेकिन तब तक आरोपी बहुत दूर निकल चुके थे।
4 of 6
लूट के आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी
पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है। एएसपी मनोज केड़िया ने बताया कि रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगंवा इलाके में मणप्पुररम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में चार से छह बदमाशों ने दिनदहाड़े बदूंक की नोक पर लूट की। लॉकर में रखे जेवरात और नगदी लेकर जबलपुर की ओर भागे हैं। आरोपी 10:25 बजे अंदर घुसे और 10:40 बजे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। बात अगर सुरक्षा व्यवस्था की करें तो मौके पर सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज भी हेड ऑफिस से मंगवाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस के अनुसार बैंक व सड़कों में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त हो गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल सभी थानाओं को अलर्ट करते हुए नाकाबंदी कर दी गई थी। बैंक व सडकों में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त हो गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपियों की उम्र 22 से 25 लाख के बीच है।
आरोपी 10:25 बजे अंदर घुसे और 10:40 बजे घटना को अंजाम देकर भाग निकले।
- फोटो : सोशल मीडिया
लूट के समय छह कर्मचारी थे कंपनी में
मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में सेल्स मैनेजर ने बताया कि आरोपी 16 किलो सोना और 3.56 लाख रुपये लेकर गए हैं। जब लुटेरे बैंक में घुसे तब कंपनी में छह कर्मचारी थे। उन्होंने महिला कर्मचारी को छोड़कर सबके साथ मारपीट की। डरा-धमकाकर वे सोना और नगदी साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि डकैतों ने आठ करोड़ रुपये से अधिक की लूट की है। सिर्फ 15 मिनट में इस डकैती को अंजाम दिया गया, जिससे सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।