फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM शिवराज ने पत्नी साधना को सड़क किनारे अपने हाथों से खिलाया भुट्टा, वीडियो वायरल

Wed, 17 Aug 2022 01:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भुट्टा खाते एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में वह पत्नी साधना सिंह को अपने हाथ से भुट्टा खिलाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 2
सीएम शिवराज ने पत्नी को अपने हाथों से भुट्टा खिलाया - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भुट्टा खाते एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में वह सड़क किनारे पत्नी साधना सिंह को अपने हाथ से भुट्टा खिलाते दिख रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियों शेयर किया है। इसमें सीएम पत्नी साधना सिंह के साथ सड़क किनारे खड़े होकर भुट्टा खाते दिख रहे है। वह पत्नी साधना सिंह को अपने हाथ से भुट्टा खिला रहे हैं। वीडियों ट्वीट कर सीएम ने शायरना अंदाज में लिखा कि आसमान में बादल छाये हों, रिमझिम फुहारें पड़ रही हों, ठंडी-ठंडी हवा चल रही हो, समाने झरना बह रहा हो, और सिगड़ी पर सिके हुए भुट्टे मिल जायें, तो फिर रूका नहीं जाता!
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीएम शिवराज ने सड़क पर रूक कर पत्नी संग भुट्टा खाया - फोटो : अमर उजाला
वीडियों में आसपास खड़े लोग सीएम और उनकी पत्नी का वीडियों बनाते और फोटों खींचते दिख रहे है। वीडियों में वह भुट्टे बेचने वाले युवक से पूछते है कि कितने का है। इस पर युवक उनको जवाब देता है कि अरे हो गए सर। इस पर सीएम कहते है कि ऐसे कैसे हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें