फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: कटनी में सिंधिया और शर्मा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत

Sat, 09 Jul 2022 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP Local Body Election: कटनी में सिंधिया और शर्मा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन
1 of 3
कटनी में रोड शो करने पहुंचे सिंधिया और वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटनी की महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा। 

शनिवार को कटनी का पूरा माहौल केसरिया रहा। कटनी पहुंचने पर सिंधिया और शर्मा का भव्य स्वागत हुआ। पार्टी के जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे तथा अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने नेताद्वय की अगवानी की। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का रोड शो प्रारंभ हुआ। 
 
विज्ञापन

2 of 3
रोड शो में आगे युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता जयघोषों तथा विशाल केशरिया एवं भाजपा झंडों के साथ चल रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
रोड शो में आगे युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता जयघोषों तथा विशाल केशरिया एवं भाजपा झंडों के साथ चल रहे थे। यहां से पार्टी नेताओं का काफिला माधवनगर पहुंचा। जहां व्यापारियों तथा सिंधी समाज की ओर से दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। कटनी में ज्योति दीक्षित को महापौर बनाने तथा सभी 45 वार्डों में भाजपा पार्षद को विजयी बनाने की अपील करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री का रोड शो माधवनगर से बरगवां तथा मिशन चौक पहुंचा। यहां अल्पसंख्यक मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

मिशन चौक से रोड शो शहर में पहुंचा, जहां जगह जगह पुष्प वर्षा, तोरण द्वार, बैनर झंडे और मंचों से पुष्पवर्षा कर विष्णुदत्त शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगवानी हुई। मिशन चौक से यह नेताओं का काफिला कचहरी चौक होते हुए गणेश चौक पहुंचा। रोड शो में आगे चल रहे दोपहिया वाहनों पर सवार युवा मोर्चा कार्यकर्ता केसरिया झंडे ओर पगड़ी के साथ इस रैली की शोभा बढ़ा रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रोड शो के दौरान जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
सुभाष चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर मार्ग और पुरानी बस्ती मार्ग में नेताओं के काफिले का जगह-जगह स्थानीय आम नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिस स्नेह के साथ आपने स्वागत किया है, उसी विश्वास को बनाए रखते हुए भाजपा कटनी का समग्र विकास करेगी। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने आजाद चौक में अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कटनी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए ज्योति दीक्षित को भारी मतों से तथा सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह देखकर कटनी में कमल खिलकर ऐतिहासिक विजय संकल्प को साकार करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें