फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना: दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, प्रशासन ने चंद घंटों बाद ही उसके घर पर चला दिया बुलडोजर

Wed, 04 May 2022 02:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासन ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी का घर बुलडोजर से ढहा दिया है।
 
विज्ञापन
1 of 3
मुरैना में दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासन ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी का घर बुलडोजर से ढहा दिया है।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव में मंगलवार रात बच्ची से रेप किया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की उम्र 6 साल है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची पिता के लिए बीड़ी लेने दुकान पर गई थी। दुकानदार रिंकू शर्मा बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पीछे बने एक कमरे में ले गया, जहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को भगा दिया। पीड़ित बच्ची किसी तरह रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। बाद में मासूम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 3
एसडीएम जौरा और एसडीओपी की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी भी फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। बुधवार को सुबह प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। एसडीएम जौरा और एसडीओपी की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मंगलवार रात दुष्कर्म की घटना हुई, बुधवार सुबह चली जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
देवगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान का कहना है कि मंगलवार की शाम को आरोपी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एसडीएम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर उसके घर को तोड़ने की कार्रवाई की गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें