फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में किया था सतना के इस किसान का जिक्र, औषधीय पौधों से सजी है इनकी बगिया

Sat, 29 Apr 2023 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
विज्ञापन
1 of 3
किसान राम लोटन कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून 2021 को मन की बात में मध्यप्रदेश के एक किसान का जिक्र किया था। सतना के पिथौराबाद में रहने वाले किसान राम लोटन कुशवाहा ने अपने घर में कई दुर्लभ औषधियां लगा रखी हैं। उनका घर एक नर्सरी की तरह खूबसूरत दिखाई देता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
राम लोटन के खेत में कई औषधीय पौधे लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने मन की बात में किसान राम लोटन कुशवाहा के बगीचे के 250 से ज्यादा औषधीय पौधों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, ‘देशवासियों को रामलोटनजी से सीख लेकर ऐसे प्रयोग करने चाहिए, इससे आमदनी भी बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा।' राम लोटन कुशवाहा और पद्मश्री बाबूलाल दहिया आपस में मित्र हैं। राम लोटन उन्हीं के साथ मिलकर जैव विविधता के संरक्षण पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
किसान राम लोटन के खेत में 250 से ज्यादा औषधीय पौधे लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
राम लोटन कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने पुरातन काल के जंगलों में मिलने वाले औषधीय पेड़ पौधों को अपनी बगिया में संजोकर रखा है। वे देशी प्रजाति के बीजों को भी संरक्षित कर रहे हैं। उनकी बगिया में वो औषधीय पेड़-पौधे हैं, जिनका जिक्र चरक संहिता में मिलता है।  इन पौधों में कई ऐसे पौधे हैं जो विलुप्त हो चुके हैं। इनकी बगिया में सतावर, काली मूसली, सफेद मूसली, हाथी पंजा, सामृद्ध कमरकस, लालवंती, बृजराज, जंगली अजवाइन, दहिमन, बालम खीरा आधी, नानिह पत्ती, काली हल्दी तीखुर सहित करीब 250 प्रजाति के पेड़-पौधे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें