सड़क पर संबंध बनाने वाला मनोहर धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है.
- फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति और कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक अश्लील वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो बीती 13 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वीडियो में मनोहरलाल धाकड़ अपनी कार (MP-14-CC-4782) से एक महिला के साथ उतरते हैं। इस दौरान महिला ने कपड़े नहीं पहने होते हैं। कार से उतरने के बाद दोनों एक्सप्रेसवे पर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर देते हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया।
अब तक क्या कार्रवाई हुई
भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के छह दिन बाद रविवार को पुलिस ने भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धाकड़ से तीन घंटे पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस धाकड़ को एक्सप्रेस वे पर ले गई। इधर, एनएचएआई ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है। आरोप है कि कर्मचारियों ने वीडियो नष्ट करने के बदले रुपयों की मांग की थी, रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल किया गया है।