मध्य प्रदेश के नेता मनोहरलाल धाकड़ का अपनी महिला साथी के साथ सड़क पर संबंध बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से यह मामला सुर्खियों में है। मंदसौर पुलिस ने आरोपी नेता धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धाकड़ ने भानपुरा थाने में खुद सरेंडर किया। वहीं, पुलिस ने धाकड़ के साथ दिख रही महिला की भी पहचान कर ली, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी धाकड़ ने पुलिस को मामले को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने उसे गरोठ उप जेल भेज दिया है, इस दौरान वह नकाब पहने हुए था।
भानपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही, आरोपी नेता धाकड़ से भी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगाी। पुलिस ने नेता का वीडियो वायरल करने को लेकर एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों को नोटिस दिया है। इस नोटिस में 13 मई को दिन-रात ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले एनएचएआई कर्मचारियों पर भी एक्शन लेने की तैयारी में हैं।
आइए, अब जानते हैं 13 मई को क्या हुआ था? वीडियो सामने आने में नौ दिन क्यों लगे? नेता के साथ वीडियो में दिख रही महिला कौन है? पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की? महिला को लेकर क्या बोली पुलिस?