दोस्ती सिर्फ एक शब्द नहीं है, ये एक विश्वास है। जो बचपन, जवानी और बुढ़ापे तक साथ निभाता है। प्रदेश के मंदसौर जिले से दोस्ती की एक ऐसी ही दिल छू लेने वाली दास्तां सामने आई है। जहां, एक व्यक्ति ने दोस्त की मौत के बाद उसकी अंतिम इच्छा को पूरा किया। उसने बैंड बाजे के साथ शव यात्रा में डांस किया और अपने दोस्त को अंतिम विदाई दी। इस अंतिम विदाई के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।