केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मप्र को सड़कों की सौगात दी। गुरुवार को उज्जैन में 11 सडकों का शिलान्यास किया। इस दौरान कहा कि मप्र की सड़कें आने वाले पांच सालों में अमेरिका जैसी होंगी। उज्जैन में एयर टैक्सी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
1 of 8
मंत्री गडकरी और सीएम शिवराज ने किए महाकाल दर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के लिए गुरुवार का दिन उपलब्धिभरा रहा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मप्र को 11 सड़कों की सौगात दी। उज्जैन में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ जिसमें गडकरी ने 534 किमी लंबी सड़कों का शिलान्यास किया। इनकी लागत 5722 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम में गडकरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पांच सालों में मप्र की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी।
विज्ञापन
2 of 8
उज्जैन पहुंचकर गडकरी ने किया 11 सड़कों का शिलान्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को मंत्री गडकरी उज्जैन पहुंचे। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग रिटायर्ड जनरल वीके सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। सबसे पहले गडकरी महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ सीएम शिवराज भी थे। यहां बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। मुख्यमंत्री चौहान ने गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
3 of 8
केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने किया महाकाल का अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने भी पूजन किया और महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के लिए 11 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मंत्री वीके सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2014 तक 5 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज बढ़कर 9 हजार किमी हो गए हैं। सभी 52 जिले नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं। इसके बाद आगर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
4 of 8
सीएम शिवराज ने मंत्री गडकरी को भेंट किया स्मृति चिह्न
- फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल के दर्शन के बाद सीएम शिवराज सिंह और मंत्री गडकरी बाहर आए। यहां सीएम शिवराज ने मंत्री गडकरी को सुंदर स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
5 of 8
संबोधित करते मंत्री गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
गडकरी ने कहा- हवा में बस चलने की बात असंभव नहीं
कार्यक्रम में मंत्री नितिन गडकरी ने 11 सड़कों का शिलान्यास किया। संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी। महाकाल की नगरी उज्जैन में एयर टैक्सी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर तक श्रद्धालु एयर टैक्सी के जरिए मंदिर जा सकेंगे। चंबल नदी में फ्लाइंग बोट चलाई जाएगी। गडकरी बोले कि मुख्यमंत्री जी ने हवा में बस चलने की बात कही, वह असंभव नहीं है। उत्तराखंड में 16, हिमाचल में 15 रोप-वे बना रहे हैं। उज्जैन में फ्लायओवर की जगह लाइट रेल और एयरपोर्ट की तरह बस पोर्ट भी बना सकते हैं। आप मुझे प्रस्ताव भेजें। दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि मध्यप्रदेश में हम 12 हजार करोड़ रुपए का एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं। यह हाईवे उज्जैन से मिलने के बाद उज्जैन से मुंबई 8 घंटे में, उज्जैन से दिल्ली 6 घंटे में पहुंच सकेंगे। 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से मध्यप्रदेश में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे हाईवे बना रहे हैं। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। इसका काफी हिस्सा मध्यप्रदेश में है।
विज्ञापन
6 of 8
महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 21 लाख दीपक लगाए जाने का प्रेजेटेंशन देखते सीएम व अन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम बोले- अद्भुत नगरी है अवंतिका
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल की नगरी अवंतिका अद्भुत नगरी है। उनकी कृपा यहां बरसती है। इस बार उज्जैन ने तय किया है कि महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उज्जैन वालों ने संकल्प भर दिए हैं। मैंने भी दीप जलाने के लिए संकल्प भर दिया है। मैं भी आऊंगा। मैं गडकरी जी से बाबा महाकाल की नगरी को मास रैपिड ट्रांसपोर्ट से जोड़ने का अनुरोध करता हूं। हवा में केबल कार, बस के माध्यम से रेलवे स्टेशन से सीधे महाकाल मंदिर तक लोग पहुंच सकें। हमने अमरकंटक से अलीराजपुर तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रोजेक्ट बनाया है। सड़क के दोनों ओर इंडस्ट्रियल क्लस्टर डेवलप करेंगे, टाउनशिप बसाएंगे। यह मध्यप्रदेश के ग्रोथ का इंजन होगा।
विज्ञापन
7 of 8
संबोधित करते सीएम शिवराज।
- फोटो : सोशल मीडिया
हम मांगने में संकोच करते हैं, गडकरीजी देने में नहीं करते
सीएम शिवराज ने कहा कि नितिन गडकरी जी आए हैं। इतनी सौगातें लाए हैं कि मन गदगद है। उज्जैन मालवा का चारों दिशाओं में विकास लाए हैं। मैं हृदय से गडकरी जी का स्वागत करता हूं। उज्जैन में चारों तरफ महाकाल के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। 750 करोड़ रुपए से कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में महाकाल की नगरी अद्भुत नगरी होगी। गडकरीजी से जब भी सड़कों के विकास कार्य के लिए रुपए मांगे जाते हैं तब हम दो हजार करोड़ मांगते हैं तो वह हमें 4 हजार करोड़ दे देते हैं। हम मांगने में संकोच करते हैं लेकिन वह देने में नहीं करते। उज्जैन अब चारों ओर से शानदार सड़कों से जुड़ने जा रहा है। मध्यप्रदेश अब पूरी तरह बदल रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने 3 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई है। कांग्रेस के समय मैंने केंद्रीय मंत्री से कहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कें हमें दे दो हम बना लेंगे। उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह के गड्ढे थे कि लोगों ने उन गड्ढों में धान बो दो दिए थे लेकिन अब राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत भी बहुत बेहतर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मांग की कि महाकाल की नगरी को आप मास रैपिड ट्रांसपोर्ट से जोड़ने की कृपा करें। एक ऐसी बस हवा में चला दो कि स्टेशन पर यात्री उतरे और बस में बैठे और बस हवा में चलकर महाकाल चले जाए और मंदिर से जोड़ने के बाद शहरों को भी जोड़ दें। इससे ट्रैफिक बहुत कम होगा। मुझे विश्वास है कि आप महाकाल बाबा की नगरी में नए चमत्कार की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है आप नर्मदा एक्सप्रेस वे की स्वीकृति भी अवश्य दें।
मंचासीन मंत्री गडकरी, सीएम व अन्य।
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सड़कों का किया शिलान्यास
-उज्जैन-देवास फोरलेन (41 किमी) का चौड़ीकरण।
-उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ 134 किमी सड़क का निर्माण।
-उज्जैन-बदनावर फोरलेन (69 किमी)का निर्माण।
-जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन (46 किमी)।
-उज्जैन-गरोठ फोरलेन (42 किमी पैकेज-1)।
-उज्जैन-गरोठ फोरलेन (48 किमी पैकेज-2)
-उज्जैन-गरोठ फोरलेन (46 किमी पैकेज-3)
-सीआईआरएफ अंतर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान (25 किमी)
-बरोठा-सेमल्या-चाऊ तक सड़क निर्माण (18 किमी)
-भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग (48 किमी)।
-जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक सड़क निर्माण (17 किमी)।