फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में आक्रोशित हुए मुस्लिम, सड़कों पर उतर नुपुर शर्मा के खिलाफ की नारेबाजी, कड़ी कार्रवाई की मांग

Fri, 10 Jun 2022 05:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा के विरोध की आंच मध्य प्रदेश में भी पहुंच गई है। छिंदवाड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों ने राज टॉकीज से फव्वारा चौक तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
1 of 3
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा के विरोध की आंच मध्य प्रदेश में भी पहुंच गई है। - फोटो : अमर उजाला
नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है। लोग ज्ञापन देकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। छिंदवाड़ा में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने सड़क पर उतरकर नुपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इस मामले में भाजपा पहले ही नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर चुकी है।
 
विज्ञापन

2 of 3
पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग भी की थी, लेकिन रैली में शामिल लोगों ने यहां लगाए गए बैरिकेड को तोड़ दिया - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा के विरोध की आंच मध्य प्रदेश में भी पहुंच गई है। छिंदवाड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों ने राज टॉकीज से फव्वारा चौक तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग करते हुए अंजुमन कमेटी ने ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया है कि एक टीवी चैनल के दौरान भाजपा की दोनों नेताओं पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंची है। अंजुमन कमेटी ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
छिंदवाड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों ने राज टॉकीज से फव्वारा चौक तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
छिंदवाड़ा में मुस्लिम समाज को प्रशासन ने राज टॉकीज आजाद चौक से प्रेस कॉम्प्लेक्स तक रैली निकालकर ज्ञापन देने की अनुमति दी थी। पुलिस प्रशासन ने यहां बैरिकेडिंग भी की थी, लेकिन रैली में शामिल लोगों ने यहां लगाए गए बैरिकेड को तोड़ दिया और फव्वारा चौक तक रेली निकाली।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें