फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया आतंक, तीन लोगों को कुचलकर मार डाला

Wed, 24 Feb 2021 12:32 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Facebook/Saevus Wildlife India LLP

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार को हाथियों ने आंतक मचाकर रख दिया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। दरअलस, सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित संजय टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के एक गांव में हाथियों के झुंड ने तीन लोगों को कुचल कर मार डाला।

मामले पर बात करते हुए एसटीआर की उपमंडल अधिकारी जया त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि एसटीआर के कुसमी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी के ग्राम हैकी में हाथियों के झुंड ने सोमवार रात को तीन लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

उपमंडल अधिकारी त्रिपाठी ने मामले पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि हाथियों के आने की आहट सुनकर गोरे लाल यादव अपने 12 वर्षीय पोते राम कृपाल यादव और 13 वर्षीय पोते रामप्रसाद यादव को लेकर घर से भागने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि तीनों घर से बाहर जैसे ही निकले तो हाथियों का झुंड बाहर ही खड़ा मिला।

इसके बाद उन्हें देख हाथी भड़क उठे और तीनों को जमीन पर बेरहमी से पटक-पटक मौत के घाट उतार दिया। बता दें, हाथियों के झुंड द्वारा पटके जाने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पटक-पटक कर मार डाला

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उपमंडल अधिकारी जया त्रिपाठी ने कहा कि घटना स्थल पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है। इस हादसे के बाद आसे गांव वालों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने तिलवारी जनकपुर मार्ग के कोटा छांदा में चक्काजाम कर दिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन

दो दिनों से हाथियों का झुंड़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में घूम रहा है

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी मिलते ही संजय टाइगर रिजर्व का अमला मौके पर पहुंच गया। बताया गया है कि पिछले दो दिनों से हाथियों का झुंड़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में घूम रहा है, जिनकी संख्या करीब छह से सात है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि भारी संख्या में वन विभाग एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद है। इतना ही नहीं हाथियों ने अपना निशाना वन विभाग की गाड़ियों को भी बनाया है।

ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के 500 मीटर की दूरी पर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इन सभी लोगों ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की। वन विभाग और संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचकर उन्हें उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों के आतंक से बचने के लिए किए कई उपाय

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हाथियों के आतंक से बचने के लिए संजय टाइगर रिजर्व में कई इंतजाम किए गए हैं, लेकिन हाथी अलग-अलग रास्तों से गांव में प्रवेश कर जाते हैं, जिसके कारण यह घटना घटित हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही ए ए अंसारी संयुक्त संचालक संजय टाइगर रिजर्व, जया पांडे सहायक संचालक संजय टाइगर रिजर्व समेत कई अमला मौके पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें