फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कमलनाथ की जिला कांग्रेस अध्यक्षों को चेतावनी- 25 तक मंडलम सेक्टर में करें नियुक्तियां, वरना 26 को इस्तीफा दें

Thu, 17 Feb 2022 02:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस डिजिटल मेंबरशिप को बढ़ाने के लिए सक्रिय हो गई है। सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले जिला अध्यक्ष को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने तो जिला अध्यक्षों को अल्टीमेटम तक दे दिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रेदश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को डिजिटिल मेंबरशिप अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला अध्यक्षों को चेतावनी दी कि 25 फरवरी तक मंडलम सेक्टर में नियुक्तियां करें, वरना 26 को इस्तीफा दे दें।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला अध्यक्षों को अल्टीमेटम दिया कि 25 फरवरी तक सदस्यों की नियुक्ति मंडलम सेक्टरों में हो जानी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस डिजिटिल मेंबरशिप को लेकर जोर दे रही है। बैठक में कमलनाथ ने कहा कि सबसे ज्यादा सदस्यता करने वाले जिला अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सम्मानित करेंगी। सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले जिला अध्यक्षों को पीसीसी फर्स्ट, सेकंड, थर्ड तीन पुरस्कार देगा। डिजिटिल मेंबरशिप से फर्जी मेंबरशिप खत्म होगी। पहले सदस्य बना दिए जाते थे। इस प्रणाली से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पहले हर राज्य में फर्जी सदस्य जोड़े जाते थे। कमलनाथ के सामने जिला अध्यक्षों ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। इस पर कमलनाथ ने जिला अध्यक्षों को सिर्फ सदस्यता अभियान पर फोकस रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन और डिजिटल अभियान साथ-साथ चलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में मप्र के बड़े नेता दिग्विजय सिंह और अरुण यादव नदारद रहे। - फोटो : अमर उजाला
बैठक से दिग्विजय-अरुण यादव की दूरी 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में इनके नाम की कुर्सी भी लगाई गई थी। दोनों नेताओं की बैठक से दूरी पर भाजपा ने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह ने दिग्विजय सिंह और अरुण यादव के न आने पर कहा कि दोनों ने दिल्ली में पहले ही बैठक पर अपनी बात कह दी है। बैठक में न आने का मतलब कुछ और नहीं निकाला जाना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
विश्वास सारंग पत्रकारों से चर्चा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने कहा- नकल करने में अकल चाहिए
कांग्रेस के डिजिटिल सदस्यता अभियान पर भाजपा ने तंज कसा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में जब बीजेपी ने डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया था। तब यही कांग्रेस हमारा मखौल उड़ाती थी। प्रश्नचिन्ह लगाती थी। अभी हमने बूथ विस्तारक अभियान में सभी बूथों को डिजिटाइज किया है। कांग्रेस हमारी नकल कर रही है। हम तो पहले से कह रहे है कि नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है। कांग्रेस ने 4 से 6 महीने में अलग-अलग अभियान चलाए, लेकिन किसी भी अभियान में कांग्रेस के बड़े नेता जमीन पर नहीं उतरे। यह सिर्फ सुर्खियों में रहने की बैठके हैं। 

भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल
बड़े नेताओं की अनुपस्थिति पर भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने मजाकिया लहजे में तंज कसा। कहा कि कमलनाथ के घर-घर चलो अभियान का असर अब कांग्रेस में दिखने लगा है। कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक से उसके बड़े नेता दूरी बना रहे हैं। उन लोगों ने घर बैठना ही उचित समझा है। केसवानी का इशारा दिग्विजय सिंह और अरुण यादव की ओर था, जिन्होंने जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग नहीं लिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें