फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: तस्वीरों में देखिए, कैसा दिखता है आदर्श मतदान केंद्र

Wed, 28 Nov 2018 12:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
1 of 4
आदर्श मतदान केंद्र - फोटो : amar ujala
मध्यप्रदेश में आज सभी 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। नक्सल प्रभावी क्षेत्रों बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट पर खतरे को देखते हुए सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हुआ। यहां तीन बजे तक जबकि बाकी 227 सीटों पर आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। माना जा रहा है कि दिन चढ़ने के साथ यह उत्साह भी बढ़ेगा। चुनाव आयोग ने राज्यभर में ऐसे आदर्श बूथ बनाये हैं जहां मतदाताओं का फूल बिछाकर स्वागत किया जा रहा है। ऐसी ही तस्वीर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सारंगपुर 164 मतदान केंद्र क्रमांक 95 पर देखी गई   
विज्ञापन

2 of 4
मतदाताओं का स्वागत फूल की माला पहनाकर हुआ - फोटो : amar ujala
मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को अतिथि की तरह मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
Model Booth - फोटो : amar ujala
पोलिंग बूथ को गुब्बारों और फूलों से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया है। मतदाताओं की सुविधा के लिए इस आदर्श केंद्र पर तमाम जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस बार 5,04, 95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जिनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिलाएं और 1,389 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सेल्फी लेते मतदाता - फोटो : amar ujala
मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। वोटिंग के बाद लोग सेल्फी भी लेते दिख रहे हैं। प्रदेशभर में 65,367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गए हैं, जहां केन्द्रीय पुलिस बल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किये गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें