महेश्वर के किले पर लाइट एंड साउंड शो का नजारा
- फोटो : फाइल फोटो
कमिश्नर दीपक सिंह की रही अहम भूमिका
नर्मदा तट पर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनकी निरंतर मॉनिटरिंग, समयबद्ध समीक्षा और फील्ड स्तर पर की गई मार्गदर्शन ने टीम को कठिन परिस्थितियों में भी योजना को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद की।
पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी
किले की भव्यता, नर्मदा की लहरों और तकनीक का यह अनूठा संगम महेश्वर पर्यटन को नए आयाम देने जा रहा है। शो के शुरू होने के साथ ही महेश्वर का इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि तकनीक के माध्यम से दर्शकों के सामने नए रूप में प्रस्तुत होगी।
महेश्वर के लिए यह आयोजन एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
महू से कालाकुंड तक चलने वाली ट्रेन पर लगा ब्रेक, दिसंबर में आते है घूमने टूरिस्ट