महेश्वर को शिवरात्रि मेले के लिए नहीं चुना गया।
- फोटो : अमर उजाला
महेश्वर में क्या नहीं है!
इसके विपरीत महेश्वर प्राचीन और पौराणिक महत्व का नगर है, यहां पवित्र नर्मदा नदी, सुंदर घाट, अनेक शिवालय होने के साथ प्राकृतिक सौंदर्य की अकूत संपदा भी बिखरी पड़ी है। गुप्त काशी, चार धाम में रामेश्वर, स्वयंभू महेश्वर, कालेश्वर, ज्वालेश्वर, कदम्बेश्वर, काशी विश्वनाथ,राजराजेश्वर, तिल भांडेश्वर, गुप्तेश्वर, मांतगेश्वर, पातालेश्वर और गोरी सोमनाथ शिवालय आदि के साथ बहुत कुछ है, जो मध्य प्रदेश शासन के तीर्थ मेला प्राधिकरण की कसौटी पर खरा उतरने के लिए पर्याप्त है।