फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैतानी करतूत: औरतों की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया; इस कांड के पीछे थी ये हसरत

Wed, 24 Sep 2025 06:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Crime: कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्र से छोड़छाड़ करने के पीछे उसका अलग ही मकसद था। वो अपनी जिस्मानी और रूहानी ताकत बढ़ाना चाहता था। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज तलाश कर उसकी पहचान की और गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
1 of 3
कब्रिस्तान में शवों से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार (चेक्स वाली शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के खंडवा में कब्रों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्ता कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उससे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश निकला है। वह अपनी दो पत्नियों की हत्या के मामले में सजा काट चुका है।  

बुधवार दोपहर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पहले तो ताजी और खासकर महिलाओं की कब्रों को तलाश करता। फिर लाश के बालों पर तंत्र क्रिया कर खुद के पावर को बढ़ाना चाहता था। यही नहीं आरोपी पुराना शातिर बदमाश निकला है जिस पर पूर्व में ही 11 मामले दर्ज पाए गए हैं, जिनमें से दो हत्याओं के मामले हैं। आरोपी ने अपनी दो पत्नियों की हत्या की है जिसके चलते वह करीब 15 साल जेल में बंद था, उसी दौरान किसी तांत्रिक की बताई तंत्र क्रिया करने वह इस तरह की हरकत अंजाम दे रहा था। वहीं आरोपी के पुराने अपराधों को देखते हुए पुलिस अब उस पर रासुका जैसी गम्भीर कार्रवाई भी कर रही है।


ये भी पढ़ें- कब्रिस्तान में दो कब्रों के साथ छेड़छाड़, संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी में कैद; पुलिस तलाश में जुटी

 
विज्ञापन

2 of 3
आरोपी अमावस की रात कब्रिस्तान में जाकर कब्र खोदता फिर शव के साथ करता था तंत्र क्रिया - फोटो : फाइल फोटो
सीसीटीवी में नग्न अवस्था में दिखा था आरोपी
खंडवा एसपी मनोज कुमार रॉय ने बताया कि 19 मई को ग्राम सिहड़ा और शहर के बड़ा कब्रिस्तान और दुबारा से 21 सितंबर को बड़ा कब्रिस्तान में कब्रों की फर्शी और मिट्टी हटाकर लाश के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। घटना के बाद से ही मुस्लिम समाज आक्रोशित था, और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसी बीच सीसीटीवी देखे गए, जिसमें नग्न अवस्था में एक आरोपी दिखा। छानबीन की तो संदिग्ध की पहचान ग्राम मुंदवाड़ा के 50 वर्षीय अय्यूब खान के रूप में की गई। पुलिस ने मुखबिर नेटवर्क को अलर्ट किया और उसकी जानकारी निकलवाई। संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होते ही उसे हिरासत में लिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
गांववालों ने आरोपी का नाम रखा शैतान - फोटो : अमर उजाला
इसलिए अमावस को करता था हरकत
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो आरोपी अय्यूब ने बताया कि वह अमावस्या में दिन के समय कब्रिस्तान की रैकी करता, और हाल ही में दफनाई गई कब्र को चिन्हित कर रात में कब्रिस्तान जाकर उस कब्र की मिट्टी हाथों से खोदता था। इसके बाद वह कब्र के अंदर उतरकर शव पर तांत्रिक क्रिया करता था। यही नहीं, आरोपी इतना शातिर था कि वह अमावस्या का दिन इसलिए चुनता, जिससे लोगों को इसमें किसी हिन्दू तांत्रिक के शामिल होने का भ्रम हो।

ये भी पढ़ें- खंडवा कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़, तंत्र क्रिया की आशंका, कैमरे में निर्वस्त्र दिखे आरोपी

गांव के लोग कहते हैं शैतान
पुलिस ने आरोपी का जब रिकॉर्ड खंगाला गया तो उस पर पहले ही 11 मामले दर्ज पाए गए। यही नहीं, उसने अपनी दो पत्नियों की भी हत्या की थी। इसके मामले में वह हाल ही में आजीवन कारावास की सजा काटकर सेंट्रल जेल इंदौर से रिहा हुआ था। इसके बाद गांव के लोग उसके कर्मों की वजह से उसे शैतान तक कहकर पुकारते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें