गणपति बप्पा को धूमधाम से दी विदाई।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी इलाके का है, जहां भगवान श्रीगणेश को चमन पटेल के घर पर विराजित किया गया था। 10 दिनों तक श्रद्धा-भाव से सेवा करने के बाद, उनकी विदाई के लिए भव्य आयोजन किया गया था। पहले पूरे पीले रंग के बुलडोजर को साफ किया गया और गुब्बारों से सजाया गया। फिर, भगवान गणेश को कोमल गद्दों पर बिठाकर बकेट में रखा गया और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करवाते हुए धूमधाम से उनकी विदाई की गई।