फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड में जन आक्रोश सभा: कमलनाथ बोले- शिवराजसिंह इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ को भी शर्म आ जाए

Wed, 23 Feb 2022 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

भिंड में बुधवार को जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मप्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को झूठा करार दिया। साथ ही पीएम को भी लपेटे में लिया।
 
विज्ञापन
1 of 4
भिंड में आयोजित जन आक्रोश सभा में पहुंचे कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
भिंड में बुधवार को जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मप्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को झूठा करार दिया। साथ ही पीएम को भी लपेटे में लिया।

भिंड की सभा में कांग्रेसियों की बड़ी भीड़ उमड़ी। कमलनाथ हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। सभास्थल तक का सफर कार में किया। रास्ते भर उनका स्वागत हुआ। सभा में कमलनाथ ने मप्र सरकार पर हमले किए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले चंबल की भूमि को प्रणाम किया। उन्होंने कहा यह वीरों की भूमि है, प्रेम की भूमि है, संस्कृति की भूमि है। सेना में भर्ती होने वाले लोगों को नमन करता हूँ। यह संतों की भूमि है उन्हें नमन करता हूँ।
 
विज्ञापन

2 of 4
सभा में कमलनाथ ने मप्र सरकार पर हमले किए। - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने कहा शिवराज सिंह ने 15 साल बाद ऐसा प्रदेश हमें सौंपा, जिसमें किसानों की हत्या, बेरोजगारी, महिला अत्याचारों में प्रदेश नंबर वन था। उन्होंने अपने 15 महीने के कार्यकाल के बारे में बात करते हुए कहा कि 15 में से ढाई महीने लोकसभा चुनाव में निकल गए। साढ़े 12 महीनों में हमने चंबल के 2 लाख 70 हजार किसानों का लगभग तेरह सौ करोड़ का कर्जा माफ किया। कौन सा पाप किया जिसमें हमने किसान का कर्ज माफ किया, एक हजार गौ शालाएं बनवाईं।
 
विज्ञापन

3 of 4
भिंड की सभा में मंच पर कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने कहा कि बिजली का बिल 100 रुपये करवाया, किसानों के साथ न्याय हुआ। आज के नौजवान की दुनिया अलग है। यही नौजवान हमारे मप्र का नव निर्माण करेंगे। ये भविष्य हैं। पर जब इनका भविष्य ही अंधकार में होगा तो कैसा नवनिर्माण होगा। कमलनाथ ने कहा कि शिवराजजी को भटकता नौजवान नहीं दिखता, पीड़ित किसान नहीं दिखता। शिवराज जी का कान नहीं चलता, शिवराज जी की आंख नहीं चलती, चलता है तो उनका मुंह, मुंह चलाने में तो वे माहिर हैं। सब सुन लें, 19 महीने बचे हैं, शिवराज जी आपका फैसला जनता करेगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
भिंड की सभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सामने आइए शिवराज जी, मैं दूंगा हिसाब
कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर हमला करते हुए कहा शिवराज सिंह जी आप सामने खड़े हो जाइए मैं आपको 15 महीनों का हिसाब देता हूं और आप 17 साल का हिसाब दीजिए। उन्होंने कहा शिवराज सिंह इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ को भी शर्मा देते हैं। शिवराज सिंह ने 20 हजार घोषणाएं की हैं।

पीएम पर भी साधा निशाना
कमलनाथ ने मंहगाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आढ़े हाथों लेते हुए तंज कसा कि यदि मोदी की दाढ़ी कटती है तो डीजल पेट्रोल के दाम कम होते हैं और मोदी की दाढ़ी बढ़ने पर डीजल पेट्रोल के दाम भी बढ़ जाते हैं। इस सभा को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह, राकेश चौधरी, विक्रांत भूरिया और हेमंत कटारे ने भी संबोधित किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें