निखिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
डिजिटल आर्टिस्ट भतीजे ने सीखी पारंपरिक कला
निर्मला मिश्रा के भतीजे निखिल मिश्रा, कुंडम स्थित कुंडेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक हैं। उन्होंने इंदौर से डिजिटल आर्ट का कोर्स किया है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी बुआ निर्मला मिश्रा से पारंपरिक फेस्टिवल आर्ट सीखी। निखिल ने स्कूल में एक संस्कृति म्यूजियम भी स्थापित किया है, जिसमें निर्मला मिश्रा द्वारा बनाई गई फेस्टिवल आर्ट के अलावा गोंड आर्ट, गोंड टैटू पेंटिंग, पारंपरिक कृषि उपकरण, घरेलू बर्तन और महिलाओं के पुराने आभूषण भी प्रदर्शित किए गए हैं।