फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day: महूखेड़ा के जंगल पहुंचे इंदौर के राइडर्स, पर्यावरण दिवस पर समझा पेड़ों का महत्व

Wed, 05 Jun 2024 01:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राइड्स ऑफ राइडर्स ने पर्यावरण दिवस के मौके पर महूखेड़ा गांव के जंगल की राइड की। कचरा न फैलाने का संदेश दिया। 
 
विज्ञापन
1 of 2
राइडर्स ने बीच में कई जगह गांवों का आनंद लिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
राइड्स ऑफ राइडर्स ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस रविवार को महूखेड़ा गांव के जंगल की राइड की। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित इस राइड में राइडर्स को प्रकृति का महत्व कई अलग अलग उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। ग्रुप ऐडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह जगह इंदौर से केवल 40km की दूरी पर स्थित है एवं आम लोगों की नजर और पहुंच से दूर है। यह स्थान बेहद खूबसूरत एवं शांत है। ऐसी उमस और गरम वातावरण में भी इन विशाल वृक्ष के बीच में आकर इतना ठंडा अहसास होता है की मानो यहां से जाएं ही ना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
जंगलों में भी मौज मस्ती की पाठशाला चली। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
यहां पहुंचकर मैंने अपने राइडर्स को यह संदेश दिया कि हमें भी अपने घर से शुरुआत करनी होगी। पौधरोपण के प्रयासों को लोगों के बीच ले जाना होगा। इस राइड में हमारे 16 राइडर्स सम्मलित हुए थे और हमने यह संकल्प लिया कि इस बारिश में हम कोशिश करेंगे कि प्रत्येक राइड में वृक्षारोपण अवश्य करें। यहां पर परिवार दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए उम्दा जगह है। शहर के पास में होने के कारण आप कभी भी आ जा सकते हो और जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं उन्हें तो यहां जरूर आना चाहिए। ज्ञानदीप ने यह भी बताया कि हम सभी से यह भी निवेदन करते हैं कि जब भी आप प्रकृति के समीप आएं तो कचरा गंदगी ना फैलाएं।

कैसे पहुंचेंगे यहां तक
यह जगह इंदौर के पास है। इंदौर से कनाड़िया वाले रास्ते पर सेमलीचाऊ है। यहां से महूखेड़ा जाना है और यहां पर आकर कोई भी इस जगह की जानकारी दे देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें