फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD Sharma in Indore: महापौर की इलेक्ट्रिक कार में घूमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा- इस कार का अनुभव यादगार

Sun, 28 Aug 2022 10:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

VD Sharma in Indore: महापौर की इलेक्ट्रिक कार में घूमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा- इस कार का अनुभव यादगार VD Sharma in Indore: BJP state president roamed in the mayor's electric car, said- the experience of this car is memorable
विज्ञापन
1 of 5
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा रविवार को एक कार्यक्रम में शरीक होने इंदौर पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा रविवार को एक कार्यक्रम में शरीक होने इंदौर पहुंचे। उन्होंने महापौर की इलेक्ट्रिक कार की जमकर तारीफ की। साथ ही वे इंदौर में कई नेताओं से मिले और शहर भ्रमण किया। 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर में एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों, मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश सोनकर, नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के कार्यों, उपलब्धियों के साथ आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर भी बात की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वीडी शर्मा ने महापौर भार्गव की इलेक्ट्रिक कार की भी तारीफ की। - फोटो : सोशल मीडिया
वीडी शर्मा ने महापौर भार्गव की इलेक्ट्रिक कार की भी तारीफ की। कहा कि मैं महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बधाई देता हूं, चुनाव के दौरान नारा दिया गया था इस स्मार्ट शहर का स्मार्ट महापौर। और आज हमारे महापौर ने मुझे स्वयं उनके इलेक्ट्रॉनिक व्हिकल में मैं उनके साथ बैठ कर गया, उसकी अलग ही आनंद की अनुभूति है। शर्मा ने कहा कि इंदौर के महापौर की एक अच्छी शुरुआत है पर्यावरण की दृष्टि से। माननीय प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी जी ने भी लगातार प्रयास किए। जो प्रयोग इंदौर में हुआ है, मैं मानता हूं कि यह प्रयोग सभी जगह होना चाहिए।  बीजेपी के महापौर का सम्मेलन सितंबर में अहमदाबाद में होने वाला है। वहां सभी एकत्रित होंगे। इस विषय को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव उस आयोजन में रखेंगे और मुझे ऐसा लगता है कि यह प्रयास सभी जगह सभी महापौर को करना चाहिए इसका प्रयास करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
वीडी शर्मा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मिलने उनके घर पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदौर समेत पूरे प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंदौर में मानव शृंखला के माध्यम से बनाई गई भारत की आकृति की सराहना की है। देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम करने के लिए आयोजनकर्ताओं को बधाई।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इंदौर के कई नेताओं से भी मुलाकात की। वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, पद्मभूषण सुमित्रा महाजन (ताई) के निवास पर भी पहुंचे। उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान शहर के कई नेता भी उनके साथ थे। 
 

4 of 5
बड़े भैया को पुष्पांजलि देने भी पहुंचे शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
वीडी शर्मा ने विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन पर शोक जताया। वे उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और पुष्पांजलि दी। इंदौर के खालसा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वीडी शर्मा के साथ गोलू शुक्ला साथ रहे। बता दें कि बीते दिनों विष्णु प्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) का निधन हो गया था। वे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीडी शर्मा ने पितरेश्वर हनुमान के भी दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया
वीडी शर्मा ने भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से भी भेंट की। वे उनके साथ 'पितरेश्वर हनुमान धाम' में हनुमान जी महाराज के दर्शन करने भी पहुंचे। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख - समृद्धि की कामना की। इस दौरान इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें