क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल
- फोटो : palash_muchhal@instagram
अटकलों पर परिवार की चुप्पी
जब स्मृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए, तो सभी को आश्चर्य हुआ। स्थिति तब और उलझ गई, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा कर दिए गए। इसमें दावा किया गया कि यह चैट पलाश और एक महिला मैरी डी कॉस्टा के बीच के हैं। (अमर उजाला इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।) हालांकि अब वह अकाउंट और प्रोफाइल पिक्चर डिलीट हो चुका है, लेकिन चैट्स तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए। स्क्रीनशॉट्स में कथित तौर पर दिख रहा है कि ये मई 2025 की चैट्स हैं। इस बारे में जब जानने का प्रयास किया गया, तो परिवार के सूत्रों ने कहा कि इस तरह का कोई मामला नहीं है। ये सब अटकलें हैं। शादी टलने की असली वजह स्मृति के पिता और पलाश की सेहत ही है। अभी तक शादी की नई तारीख को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।