फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और साथियों को मिले फांसी, चार्जशीट पेश होने के बाद राजा के परिजनों की मांग

Sat, 06 Sep 2025 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पत्नी सोनम, प्रेमी राज कुशवाहा और तीन साथियों पर हत्या की साजिश व सबूत नष्ट करने का आरोप है। परिजनों ने पांचों को फांसी की मांग की। सोनम का भाई गोविंद पक्ष लेने के आरोप में घिरा।

विज्ञापन
1 of 4
राजा रघुवंशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने 790 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। एक दिन बाद मृतक के परिजनों ने शनिवार को मुख्य आरोपी पत्नी सोनम और अन्य चार आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

मेघालय पुलिस ने शुक्रवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड में 790 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की। इसमें सोनम सहित आठ आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत और दस्तावेज शामिल किए गए हैं। चार्जशीट में सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा, उसके तीन दोस्त विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत, आनंद कुरमी और तीन अन्य को भी नामजद किया गया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या की साजिश और सबूत नष्ट करने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि हमारी केवल एक ही मांग है कि सोनम और कुशवाहा समेत सभी पांचों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि परिवार ने अभी विस्तृत चार्जशीट नहीं देखी है, लेकिन पुलिस की जांच और लगाए गए आरोपों से वे संतुष्ट हैं।

ये भी पढ़ें-  राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम को बनाया गया मुख्य आरोपी
 

 

विज्ञापन

2 of 4
राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
सोनम के भाई पर भी लगाए आरोप
इस मामले में कई नाटकीय मोड़ आए। सोनम की गिरफ्तारी के बाद उसका बड़ा भाई गोविंद 11 जून को पीड़ित परिवार से मिला था और दावा किया था कि उसका परिवार सोनम से संबंध तोड़ चुका है और वह खुद न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा। लेकिन अब विपिन ने आरोप लगाया है कि गोविंद ने अपने व्यावसायिक हित बचाने के लिए झूठ बोला था और वह सोनम का पक्ष लेने के लिए वकील कर चुका है।

ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी के परिजन जाएंगे शिलांग, कोर्ट में पेश चार्जशीट को देखेंगे
 

 

विज्ञापन

3 of 4
सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
ये था मामला
पुलिस के अनुसार, राजा और सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे और फिर सोहरा (चेरापूंजी) गए थे। 26 मई को दोनों लापता हो गए। सोहरा पुलिस, एसओटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। 2 जून को राजा का शव उमब्लाई क्षेत्र के अरलियांग रियात कुनोंगरिम की गहरी खाई से बरामद हुआ, जो प्रसिद्ध वेई सावडोंग जलप्रपात के पास है।

जांच में सामने आया कि सोनम का राज कुशवाहा से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर तीन सुपारी किलर्स को हायर कर राजा की हत्या की साजिश रची। सोनम की मौजूदगी में राजपूत, चौहान और कुरमी ने राजा को खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर सोनम, कुशवाहा और तीनों हमलावरों को मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के आरोप तय हुए हैं। बाद में लोकेंद्र तोमर, बल्ला अहिरवार और शिलॉम जेम्स को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
 

 

विज्ञापन

4 of 4
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
सोनम ने की परिजनों से फोन पर चर्चा
अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर मारने वाली सोनम रघुवंशी के अलावा उसकी मदद करने वाले चार आरोपी शिलांग जेल में बंद है। जेल से सप्ताह में एक बार विचाराधीन कैदियों को फोन करने की छूट रहती है। राजा के परिजनों को यह जानकारी मिली है कि सोनम ने आधा दर्जन बार अपने माता-पिता व भाई से चर्चा की है। विपिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी भी पिछले माह शिलांग गया था। उसने अपनी बहन के लिए वहां वकील भी हायर किए हैं,जबकि वह हमसे कहता रहा है कि सोनम ने गलत किया है। वह उसे सख्त सजा दिलाने में हमारी मदद करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें