फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

pravasi bharatiya sammelan : जिस देश ने हमें गुलाम बनाया, उसे हमने पछाड़ा- अनुराग ठाकुर

Sun, 08 Jan 2023 11:27 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला इंदौर

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार सुबह प्रवासी भारतीय सम्मलेन की शुरुआत की।
विज्ञापन
1 of 3
एनआरआई सम्मलेन की शुरुआत - फोटो : amar ujala
रविवार सुबह प्रवासी भारतीय सम्मलेन की शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के दिल में भारत हमेशा बसा रहता है और हमारे दिलों में भी आप धड़कते है। प्रवासी भारतीय विदेशों में जो उपलब्धि हासिल करते है तो उस पर हमें भी गर्व होता है। ठाकुर ने कहा कि जिस इंग्लैड ने 200 साल तक हम पर राज किया। उसे पछाड़ कर हम विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हुए है। यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। कोरोनाकाल में भी भारत किसी देश पर निर्भर नहीं रहा, बल्कि आत्मनिर्भर बना है। कई 100 देशों को हमने कोरोना वैक्सीन दी है,क्योंकि हम विश्व को एक परिवार मानते है। देश में 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय भारत का डंका विश्व में बजा रहे है। हमें आप पर नाज है। एक व्यक्ति अगर ठान ले तो दुनिया बदल सकता है। प्रधानमंत्री ने इसे साबित किया है। उनके नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है। हर बड़ी कंपनियों में बड़े पदों पर भारतीय आसीन है। आगे बढ़ने के लिए तकनीक में पारंगत होना जरुरी है। प्रदेश के इंदौर में डेढ़ हजार से ज्यादा स्टार्टअप है। मध्य प्रदेश भी प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 3
एनआरआई सम्मलेन की शुरुआत - फोटो : amar ujala
Nri से तो हमारा खून का रिश्ता है। दुनिया के हर देश में रहने वाले भारतीय ही हमारी ताकत हैं। देश की आजादी को 75 साल हो गए हैं। यह अमृत महोत्सव का समय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्पर्क मजबूत करने का समय है। दुनियाभर में लोग कहते हैं कि इंदौर स्वच्छता का शहर है जबकि मैं कहता हूं कि इंदौर सबसे बड़े दिलवालों और ऊर्जावान लोगों का शहर है। हम आज योग, संगीत और आयुर्वेद जैसी विधाओं को दुनिया को दे रहे हैं। पूरी दुनिया बेहतर भविष्य के लिए भारत से उम्मीदें लगाए हुए है। इन सबके बीच देश में कई बड़े सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। हम भारत को जानिए प्रोग्राम चला रहे हैं, नई शिक्षा नीति पर फोकस कर रहे हैं जो बड़े बदलाव लाएगी। अमृतकाल में पीएम मोदी का एनआरआई पर फोकस है। हम योजनाएं ला रहे हैं कि वे कैसे भारत के भविष्य में योगदान दे सकते हैं। निवेश के साथ वे आईडिया, टेक्नोलॉजी पर योगदान दे सकते हैं। भारत के पास बेहतर नेतृत्व है, युवा हैं। भारतीय युवा बेहतर भविष्य के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
एनआरआई सम्मलेन की शुरुआत - फोटो : amar ujala
ऑस्ट्रेलिया की सांसद जेनेता मस्करेन्सन ने कहा कि भारतीय प्रवासियों की ताकत है कि वे अपनी संस्कृति की बेहतर बातों के साथ विदेश जाते हैं वहां की बेहतर बातें भी अपनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री अन्थोनी अलबानीस आने वाले समय में भारत का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के बदले कानून का उल्लेख किया किया जिसमें रंगभेद को समाप्त किया। ऑस्ट्रेलिया सांसद दरअसल भारतीय मूल की है। उन्होंने भारतीयों को अपनी परम्परा से जुड़े रहने का आव्हान भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें