फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजीराव की समाधि पर पहुंचे इंदौर के युवा, नदी-जंगलों के बीच देखें इस बेहद खूबसूरत जगह की ड्रोन से ली तस्वीरें

Fri, 27 Jan 2023 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बाजीराव पेशवा की समाधि मप्र में एक बेहद खूबसूरत जगह पर स्थित है। यहां पर इंदौर से पहुंचना बेहद आसान है और यह प्राकृतिक रूप से समृद्ध स्थान है। 
विज्ञापन
1 of 6
बाजीराव पेशवा की समाधि मप्र में एक बेहद खूबसूरत जगह पर स्थित है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
बाजीराव मस्तानी फिल्म तो आप सभी को याद ही होगी। इस फिल्म ने बाजीराव की वीरता को दिखाया और दर्शकों के दिल में बाजीराव की एक नई छवि निर्मित की। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने बाजीराव और दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का रोल किया था। फिल्म में बाजीराव को अंतिम समय में नदी जंगलों के बीच दिखाया गया था। यहीं पर उन्होंने अंतिम सांसे ली थी। यह जगह मप्र के खरगोन के पास स्थित है। बेहद सुंदर प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित इस जगह पर बहुत कम ही लोग जा पाते हैं। इंदौर के बाइक राइडर्स ग्रुप आरओआर ने तय किया था कि इस गणतंत्र दिवस पर वे सब यहां पर जाएंगे और बाजीराव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यह बेहद ही शांत और सुकून देने वाली जगह है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सिंधिया ने निर्माण करवाया
ग्रुप एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हमारे साथियों ने यह राइड प्लान की। यह जगह इंदौर से 100 कीमी की दूरी पर स्थित है। यह बेहद ही शांत और सुकून देने वाली जगह है। नर्मदा नदी के किनारे पर इसका निर्माण सिंधिया घराने ने करवाया था। ज्ञानदीप ने बताया कि इंदौर से इतना करीब होते हुए भी लोग इस जगह के बारे में नहीं जानते हैं। यह शहर की बसाहट से एकदम दूर शांत जगह पर है। इस प्राचीन ऐतहासिक जगह के बारे में मुझे 2 साल पहले पता चला था लेकिन जाने का मौका नहीं मिल पाता था। इसीलिए यह निर्णय लिया था कि इस गणतंत्र दिवस पर सभी दोस्तों के साथ यहां पर अवश्य जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मंडलेश्वर से महज 30 किमी की दूरी पर यह स्मारक स्थित है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
अजेय रहे बाजीराव
बाजीराव पेशवा मराठा साम्राज्य के सातवें पेशवा थे। उन्होंने 20 साल तक राज किया और हमेशा अजेय रहे। वे ऐसे इकलौते सेनापति थे जो अपने सारे युद्धों में अजेय रहे। उन्होंने दिल्ली और भोपाल की लड़ाई में निजाम उल मुल्क को पराजित किया था। उन्होंने मराठा साम्राज्य का विस्तार करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। 
 

4 of 6
यह परिवार के साथ वक्त बिताने वाली जगह है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
यहां कैसे पहुंचें
ज्ञानदीप ने बताया कि इंदौर से राऊ जाना पड़ता है। यहां पर स्थित जाम गेट होते हुए मंडलेश्वर से महज 30 किमी की दूरी पर यह स्मारक स्थित है। इस राइड में हमारे 25 राइडर शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
इस राइड में हमारे 25 राइडर शामिल हुए थे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
परिवार के साथ घूमने वाली जगह
ज्ञानदीप ने बताया कि यह परिवार के साथ वक्त बिताने वाली जगह है। नर्मदा नदी का किनारा और नाव से नदी में घूमना सभी का दिल जीत लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यहां की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण नई ऊर्जा का संचार करता है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खोजते हैं नई जगह
आरओआर ग्रुप राइडर्स का एक ऐसा ग्रुप है जो नई नई जगह खोजता रहता है। यह ग्रुप इन सभी जगहों की खूबसूरत तस्वीरें और महत्व लोगों से साझा करता है। ताकि लोग इन जगहों पर पहुंचकर यहां का लाभ ले सकें। ग्रुप एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया इस जगह पर सभी को एक बार जरूर आना चाहिए क्योंकि यहां की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण आपके शरीर और मन में नई ऊर्जा का संचार करता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें