फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Muchhal Wedding: इंदौर में भी मनेगा पलक मुछाल की शादी का जश्न, होटल सयाजी में होगा रिसेप्शन

Tue, 01 Nov 2022 12:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Palak Muchhal Wedding: इंदौर में भी मनेगा पलक मुछाल की शादी का जश्न, होटल सयाजी में होगा रिसेप्शन
विज्ञापन
1 of 3
अपने रिश्तेदार और भाई के साथ पलक - फोटो : अमर उजाला
फेमस प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल 6 नंवबर को मुबंई में म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। शादी के लिए तीन दिन के लिए एक बड़े होटल को बुक किया गया है। पलक मुछाल मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। इंदौर शहर में वह पली-बढ़ी हैं। इंदौर में 50 से ज्यादा रिश्तेदारों और परिचितों को पलक की शादी के कार्ड मिले हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने पलक के शुरुआती दिनों में पलक के साथ स्टेज शो किए और पलक के सिंगिंग करियर को बढ़ाने में मददगार बने। पलक और मिथुन शर्मा की शादी का रिसेप्शन इंदौर के सयाजी होटल में भी होगा। जिसमें करीब पांच सौ मेहमान शामिल होंगे। 
विज्ञापन

2 of 3
इंदौर में भी होगा पलक की शादी का रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
महिला संगीत में होगा धमाल
4 नवंबर को मेंहदी और हल्दी का आयोजन होगा, जबकि 5 नवंबर को महिला संगीत होगा। इसमें पलक के साथी सिंगर अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़, अंकित मिश्रा भी शामिल हो सकते हैं और अपनी दोस्त पलक के लिए अपने अंदाज में शादी की बधाई देने वाले हैं। यह दोनों प्रोग्राम मुबंई के मेरिएट होटल में होंगे, जबकि 6 नवंबर को सहारा इंटरनेशनल होटल में रिसेप्शन होगा। जिसमें मुबंई की फिल्मी हस्तियां, म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
6 नवंबर को होगी पलक की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान भी हो सकते हैं शामिल
पलक सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। उनके सिंगिंग करियर को एक्टर सलमान खान ने संवारा है। पलक के रिसेप्शन में अभिनेता सलमान खान के शामिल होने की भी उम्मीद है। शादी के लिए इंदौर से मुछाल परिवार से जुड़े कुछ रिश्तेदार मुंबई पहुंच चुके हैं। शादी के ज्यादातर कार्ड बांटे जा चुके हैं। मुबंई में पलक-मिथुन की शादी के बाद इंदौर में होने वाले रिसेप्शन के कार्ड बांटे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें