फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं अलंकरण समारोह 28 सितंबर को, अलका याग्निक देंगी प्रस्तुति

Sun, 25 Sep 2022 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore: राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं अलंकरण समारोह 28 सितंबर को, अलका याग्निक देंगी प्रस्तुति Indore: National Lata Mangeshkar honor and decoration ceremony on 28 September, Alka Yagnik will present
विज्ञापन
1 of 3
गायक शैलेंद्र सिंह और कुमार शानू को सम्मानित किया जाएगा। - फोटो : फाइल फोटो
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2019 के लिए शैलेन्द्र सिंह, 2020 के लिए आनंद-मिलिंद एवं 2021 का सम्मान कुमार शानू को दिया जाएगा। आयोजन 28 सितंबर को इंदौर में होगा। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर पर होने वाले इस आयोजन में सुप्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक प्रस्तुति देंगी। 
 
विज्ञापन

2 of 3
वर्ष 2020 का सम्मान संगीत निर्देशन के लिए आनंद-मिलिंद मुंबई को दिया जाएगा। - फोटो : फाइल फोटो
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा सुगम संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता, दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से वर्ष 1984 से इसे स्थापित किया गया था। संचालक, संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 का पार्श्व गायन के लिए श्री शैलेन्द्र सिंह मुंबई, वर्ष 2020 का संगीत निर्देशन के लिए आनंद-मिलिंद मुंबई एवं 2021 का पार्श्व गायन के लिए कुमार शानू मुंबई को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
गायिका अलका याग्निक एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। आयोजन शाम 7 बजे से शुरू होगा। संयुक्त आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि अलंकरण समारोह के पश्चात् संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें