फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: गणपति बप्पा की भक्ति की तस्वीरें, भगवान को विदाई देने पूरी रात जागा इंदौर, सबसे पहले निकली यह चर्चित झांकी

Wed, 18 Sep 2024 09:33 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चल समारोह में सबसे आगे चल रही खजराना गणेश की झांकी सुबह 5 बजे अपने गंतव्य यानी भंडारी मिल चौराहे पर पहुंची। वहीं, इसी समय चिकमंगलूर चौराहे से राजकुमार मिल की झांकी रवाना हुई। 
विज्ञापन
1 of 6
गणपति बप्पा को विदाई देने सड़कों पर उतरा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में संस्कृति, सभ्यता और परंपरा की झांकियों का महोत्सव मंगलवार रात 8 बजे पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ। भगवान गणेश की आरती के बाद झांकियों का कारवां चिकमंगलूर चौराहे से शुरू किया गया। सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकली। सबसे आगे चल रही खजराना गणेश की झांकी सुबह 5 बजे अपने गंतव्य यानी भंडारी मिल चौराहे पर पहुंची। वहीं, इसी समय चिकमंगलूर चौराहे से राजकुमार मिल की झांकी रवाना हुई। झांकियों के साथ चल रहे अखाड़ों के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस बीच रात 2.15 बजे राजवाड़ा के आसपास हल्की बारिश शुरू हो गई, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
गणपति बप्पा को विदाई देने सड़कों पर उतरा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन
मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी झांकी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भजन भी गाया। झांकियां और करतब देखने के लिए आज पूरा इंदौर रतजगा किया। जुलूस एमजी रोड, कृष्ण पुरा, राजबाड़ा होते हुए पश्चिम क्षेत्र के बाजार में पहुंचेगा। यहां से झांकियां पुनः अपने स्थानों पर लौट जाएंगी।

विज्ञापन

3 of 6
गणपति बप्पा को विदाई देने सड़कों पर उतरा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
अनंत चतुर्दशी के चल समारोह को 101 साल पूरे
अनंत चतुर्दशी के इस चल समारोह के 100 साल पूरे हो चुके हैं। ये 101वां साल है। झांकियों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। जुलूस की शुरुआत भंडारी ब्रिज (चिकमंगलूर चौराहा) के पास से हुई। सबसे आगे खजराना गणेश की झांकी है। झांकियों का रूट 6 किलोमीटर का है।

4 of 6
गणपति बप्पा को विदाई देने सड़कों पर उतरा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
यह रहा खास
  • कुल 25 झांकियां हैं। सबसे आगे खजराना गणेश की झांकी है।
  • 150 कैमरों से हर सड़क पर नजर रखी जा रही है।
  • 7 बजे भंडारी ब्रिज चौराहा से जुलूस शुरू हुआ जो 6 किलोमीटर का सफर तय करेगा।
  • 100 अखाड़े शामिल हुए हैं।
  • 3 हजार पुलिस के जवान अधिकारी, BSF की 2 टुकड़ियां और 1 हजार से ज्यादा सुरक्षा कार्यकर्ता तैनात हैं।
  • 18 वॉच टॉवर पूरे झांकी मार्ग पर लगे हैं। 11 प्रमुख झांकियों के साथ पुलिस की अलग-अलग टुकड़ी चल रही है।
  • 5 ड्रोन पुलिस के पूरे झांकी मार्ग पर अलग-अलग रूट पर हैं, 4 स्थानों पर दमकल और एम्बुलेंस व्यवस्था है।
विज्ञापन

5 of 6
गणपति बप्पा को विदाई देने सड़कों पर उतरा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
इस बार देरी से निकली झांकियां
इस बार झांकियां देरी से सड़कों पर नजर आई। मिलों से तो झांकियां उजाले में निकल कर डीआरपी मैदान तक आ गई थी, लेकिन चल समारोह रात आठ बजे बाद शुरू हुआ। रात साढ़े दस बजे तक खजराना गणेश की पहली झांकी यशवंत रोड़ चौराहा पर आई। उसके पीछे भजन मंडलियां और अखाड़े शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणपति बप्पा को विदाई देने सड़कों पर उतरा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
चल समारोह की झलकियां
  • जवाहर मार्ग पर इस बार किन्नर समाज ने भी मंच लगाया। किन्नर समाज के गुरु ने अखाड़ों के कलाकारों को ईनाम भी दिए।
  • बड़ी संख्या में इस बार झांकी देखने वालों में युवक युवतियां भी शामिल नजर आए। इसके अलावा परिवार के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
  • कलेक्टर आशीष सिंह भी निर्णायक मंच पर बैठ कर झांकियों की निहारते रहे।
  • खजराना गणेश की अष्ट विनायक झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।
  • नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक रथ पर सवार होकर भजन मंडली के साथ भजन गाते हुए चल रहे थे।
ये तस्वीरें भी देखें....



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें