फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: चार हजार से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों के मतदान के लिए घर-घर जा रहे कर्मचारी

Tue, 07 Nov 2023 06:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। घर-घर जाकर अधिकारी और कर्मचारी इन लोगों से मतदान करवा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 2
इंदौर में शुरू हुआ मतदान। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना शुरू हो चुकी है। सोमवार से शुरू हुआ बुजुर्गों और दिव्यांगों की वोटिंग का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। अधिकारी और कर्मचारी बुजुर्गों और दिव्यांगों से घर जाकर मतदान करवा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिले में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान का सिलसिला सोमवार से ही प्रारंभ हो गया। यह सिलसिला 9 नवंबर तक जारी रहेगा। सम्पूर्ण मतदान प्रकिया की गोपनीयता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान प्रकिया की विडियो रिकार्डिंग कराई जा रही है।

जिले में 1884 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान
इंदौर में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान का सिलसिला दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। जिले में पहले दिन सोमवार को 1884 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मंगलवार को यह सूचना दी गई। यह सिलसिला 9 नवंबर तक जारी रहेगा। 

आज कलेक्टर कार्यालय से दी गई मतदान सामग्री
सोमवार को मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण अटल बिहारी वाजपेई कॉलेज (आर्टस एण्ड कॉमर्स कॉलेज) इंदौर से किया गया। आज 7 नवंबर से मतदान दलों को कलेक्टर कार्यालय से मतदान सामाग्री का वितरण किया गया है। मतदान के पश्चात वापस मतदान सामग्री कलेक्टर कार्यालय में ही जमा की जाने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को प्राप्त मतपत्र के लिफाफों को सुरक्षा के बीच जिला कोषालय में जमा कराया गया। अभ्यर्थियों को पोस्टल बैलेट के जमा होने तथा प्राप्त करने की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दी जा रही है। अभ्यर्थी चाहें तो अपना प्रतिनिधि (जिसमें बी.एल.ए. भी शामिल हैं) इस प्रकिया को देखने के लिए नियुक्त कर सकते हैं। इसकी सूचना अभ्यर्थी रिटर्निंग अधिकारी को देना होगी। मतदाताओं को बी.एल.ओ. के माध्यम से मतदान के दिनांक एवं समय की सूचना पृथक से दी जा रही है। राजनीतिक दलों/अभ्यर्थियों या उनके अधिकृत व्यक्ति उपस्थित रह सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में 4 हजार 666 दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
घर-घर जाकर बुजुर्गों और दिव्यांगों से करवाया जा रहा मतदान। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
8 नवंबर से अधिकारी और कर्मचारी कर सकेंगे मतदान
चुनाव कार्य में लगे हुए अधिकारियों /कर्मचारियों की संख्या जिले में लगभग बीस हजार है। इसमें मतदान कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारी, होमगार्ड, ड्राइवर, कंडक्टर आदि जिनकी ड्यूटी चुनाव कार्य में लगी हुई है उक्त कर्मचारी (पुलिस को छोड़कर) होलकर साइंस कॉलेज इंदौर फेसिलिटेशन सेंटर पर प्रशिक्षण के दौरान 08 से 11 नवंबर 2023 तक मतदान कर सकेंगे। पुलिस अधिकारी/कर्मचारी  09 से 11 नवंबर 2023 तक समय सुबह 09 से 12 बजे तक मतदान फेसिलिटेशन सेंटर में कर सकेंगे। ऐसे कर्मचारी जिनकी निर्वाचन ड्यूटी इंदौर से भिन्न जिलों में लगी है परंतु वे वोटर इंदौर जिले के हैं वे भी 09 नवंबर से 11 नवंबर के बीच उक्त फेसिलिटेशन सेंटर में वोट डाल सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें