फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री बनने के बाद कैलाश ने खिलाई मिठाई, तोमर ने दिया गुलदस्ता

Mon, 11 Dec 2023 07:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

CM Mohan Yadav मप्र के नए मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का करीबी माना जाता है। उनके मुख्यमंत्री बनते ही कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र तोमर समेत सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन
1 of 5
कैलाश विजयवर्गीय, मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
उज्जैन दक्षिण के विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। मोहन यादव के बारे में कहा जाता है कि वे संघर्षशील हैं। जनता के मुद्दों पर वे सड़क पर कई बार उतर चुके हैं। मोहन यादव को पूर्व सीएम उमा भारती का भी करीबी बताया जाता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
नरेंद्र सिंह तोमर, मोहन यादव और वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सीएम बनने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने मोहन यादव को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। साथ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी खड़े हैं। यादव ने 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) से अपने राजनीति करियर की शुरुआत की।1986 में उन्हें ABVP के विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। यादव की छवि सड़क पर संघर्ष करने की रही है।
विज्ञापन

3 of 5
महाकाल ज्योतिर्लिंग में मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
उमा भारती मुख्यमंत्री बनीं तो उन्हें उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया। बाद में उन्हें मप्र पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन भी बनाया गया। 2013 में उज्जैन दक्षिण से पार्टी ने टिकट दिया और वे चुनाव जीत गए। 2018 में दूसरी बार विधायक चुने गए। 2 जुलाई 2020 को उन्हें शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। 1965 में उज्जैन में पूनमचंद यादव के घर जन्मे मोहन यादव एमए, पीएचडी हैं। उनकी शादी सीमा यादव से हुई है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।

4 of 5
चुनाव प्रचार के दौरान मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने कहा- मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत-बहुत धन्यवाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज्यपाल और भाजपा के नेताओं के साथ मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं सीएम मोहन यादव ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें