फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कमलनाथ और दिग्विजय को भेंट की गदा और हनुमान प्रतिमा, महारुद्राभिषेक पूजा में भी हुए शामिल

Sun, 30 Jul 2023 11:04 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आज इंदौर में कांग्रेस के कई बड़े आयोजन, सुबह से शुरू हुआ दौर, पूजापाठ, रुद्राभिषेक के बाद महिला कांग्रेस और आदिवासियों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री
 
विज्ञापन
1 of 3
कमलनाथ को हनुमान प्रतिमा भेंट करते कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में रविवार सुबह से कांग्रेस के आयोजनों का दौर शुरू हो गया। रविवार को तीन बड़े आयोजन रखे गए हैं जिनमें पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शिरकत कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
पूजा करते कमलनाथ और दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दोनों रविवार सुबह ही इंदौर पहुंच गए। सबसे पहले दोनों कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ और दिग्विजय को हनुमान प्रतिमा और गदा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
संजय शुक्ला ने दोनों का गदा भी सौंपी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इसके साथ दोनों ने यहां पर आयोजित भगवान भोलेनाथ की महारुद्राभिषेक पूजा भी की। यहां के आयोजन के बाद कमलनाथ शहर महिला कांग्रेस के आयोजन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे आदिवासी युवा महापंचायत को संबोधित करेंगे। सभी कार्यक्रमों में उनके साथ दिग्विजय सिंह और एनएसयूआई इंचार्ज कन्हैया कुमार भी साथ रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें