फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर ने जीता सम्मान पाने वाले एनआरआई का दिल बोले बार-बार यहां आएंगे

सार

सबने कहा अब समय भारत का, पूरी दुनिया देख रही भारत की शक्ति 
विज्ञापन
1 of 3
इजरायल की सेलिब्रिटी शेफ़ और बिजनेसमैन रीना विनोद पुष्करणा - फोटो : amar ujala
इजरायल की सेलिब्रिटी शेफ़ और बिजनेसमैन रीना विनोद पुष्करणा ने कहा कि इंदौर बहुत ही सुंदर शहर है। वे बार बार यहां आना चाहेंगी। भारत और इजरायल के संबंधों पर बात करते हुए वह बोलीं कि इजराइल की तकनीकों को भारत को अधिक से अधिक अपनाना चाहिए। वहां की आर्मी में तकनीकों का जो प्रयोग होता है वह निश्चित ही भारतीय सेनाओं को और मजबूत बनाएगा। भारत हर स्तर पर सशक्त है। भारत और इजराइल संबंध भविष्य में और भी बेहतर बनेंगे। यहां तक कि भारत के संबंध दुनियाभर में बेहतर होंगे क्योंकि भारत हर क्षेत्र में उभरता जा रहा है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
सिंगापुर में डीपीएस ग्रुप के सीईओ और डायरेक्टर पीयूष गुप्ता - फोटो : amar ujala
सिंगापुर में डीपीएस ग्रुप के सीईओ और डायरेक्टर पीयूष गुप्ता ने कहा कि उनका बैंक भारत में बहुत निवेश कर चुका है। भविष्य में भी निवेश की बड़ी योजनाएं हैं और बड़ी संख्या में उनका ग्रुप यहां पर रोजगार देगा उन्होंने कहा कि आने वाला दशक अब भारत का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भूटान में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर संजीव मेहता - फोटो : amar ujala
भूटान में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर संजीव मेहता ने कहा कि सम्मेलन में जो भी बातें हुई यदि उन पर अमल किया जाए तो निश्चित ही भारत को महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता अब आने वाला समय भारत का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें