इंदौर। भीषण गर्मी और उमस के दौर के बीच गुरुवार शाम 5 बजे इंदौर में तेज आंधी चली। आंधी से इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में खजराना, आनंद बाजार, रिंगरोड वाले क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गिर गए। कई जगह बिजली के खंबे भी टूट गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। पेड़ और खंभे उखड़ने से पूर्वी क्षेत्र में कई इलाकों में चार घंटे ट्रैफिक जाम रहा और पांच घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। आज दिन का तापमान 41.6 डिग्री रहा और कल का तापमान भी इतना ही था। वहीं रात का पारा 0.4 डिग्री गिरके 26.6 पर आ गया।